Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप की लापरवाही से कचरे का ढेर बन रही है दिल्ली, पैसा खर्च ही नहीं कर पाई सरकार'

    By Edited By:
    Updated: Mon, 01 Oct 2018 07:23 PM (IST)

    शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ने विभिन्न मदों में जो पैसा जारी किया, दिल्ली सरकार उसे खर्च ही नहीं कर पाई। उन्हों ...और पढ़ें

    Hero Image
    'आप की लापरवाही से कचरे का ढेर बन रही है दिल्ली, पैसा खर्च ही नहीं कर पाई सरकार'

    नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सफाई कर्मियों की हड़ताल के लिए दिल्ली की आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दोनों की लापरवाही से दिल्ली आज गंदगी का ढेर बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के 15 वर्षों के कार्यकाल में ऐसी स्थिति कभी उत्पन्न नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई कर्मियों हड़ताल है परेशानी 
    प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान शर्मिष्ठा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2004 में गांधी जयंती के अवसर पर ही स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन दिल्ली में सफाई कर्मियों को उनका वेतन और एरियर न मिलने के कारण लगातार हो रही हड़ताल ने इस अभियान के खोखले पन को उजागर कर दिया है।

    पैसा खर्च नहीं कर पाई दिल्ली सरकार 
    शर्मिष्ठा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ने विभिन्न मदों में जो पैसा जारी किया, दिल्ली सरकार उसे खर्च ही नहीं कर पाई। 2014-19 में 349.76 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता तय किया गया, लेकिन दिल्ली सरकार और नगर निगम द्वारा पैसे को खर्च करने का प्रमाण नहीं जमा कराने के कारण आगे बजट जारी नहीं किया गया। ऐसे में अब तक इस अभियान के तहत दिल्ली में 138.67 करोड़ रुपया ही जारी हुआ है। इसमें से भी केवल 20.73 करोड़ रुपया ही खर्च हो सका है।

    दलित एवं मजदूर विरोधी 'आप' सरकार
    पूर्व विधायक चरण सिंह कंडेरा ने 'आप' सरकार को दलित एवं मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने यह कामना भी की कि ऐसी सरकार दोबारा कभी सत्ता में नहीं आनी चाहिए। वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने घोषणा की कि मंगलवार को गांधी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली के सभी जिलों व ब्लॉकों में वर्तमान संदर्भ में गांधी विषयक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक जय किशन व वीर सिंह धींगान, लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार तथा मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर मेंहदी माजिद मौजूद थे।