ग्रेटर नोएडा के एलइडी से रोशन होंगे देवरिया के गांव
देवरिया जिला प्रशासन के पहल के बाद वीएस इनर्जी के स्टार्टअप विवेक सिंह व पंकज सिंह ने देवरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इनके प्रशिक्षण ...और पढ़ें

नोएडा (जेएनएन)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर उद्योग विहार स्थित एक स्टार्टअप के प्रयास से देवरिया का गांव एलइडी लाइट्स से रोशन होगा। इसके लिए देवरिया गांव में रहने वाली महिला समूहों को एलइडी लाइट बनाने का कुशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर नारी सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
देवरिया जिला प्रशासन के पहल के बाद वीएस एनर्जी के स्टार्टअप विवेक सिंह व पंकज सिंह ने देवरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इनके प्रशिक्षण योजना को एक जनपद एक उत्पाद के श्रेणी में भी शामिल कर लिया गया है।
पहले चरण के प्रशिक्षण में करीब 30 महिलाओं के एक समूह को प्रशिक्षित किया गया है। इन्हीं महिला समूह से एलइडी के बल्ब, ट्यूब लाइट बनवा कर स्थानीय बाजार में उतार रहे हैं। विवेक ¨सह ने बताया कि देवरिया जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह के करीब 200 महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगारपरक बनाने के लिए करार किया है।
करार के मुताबिक वीएस एनर्जी देवरिया के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एलइडी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें कच्चा माल भी मुहैया कराएंगे। महिलाएं प्रशिक्षण के उपरांत खुद का रोजगार खड़ा करेंगी। फिलहाल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देविरया में सोलर लालटेन दीवाली को ध्यान में रख कर झालर बनाने का काम कर रही हैं। खुद से तैयार उत्पाद का उपयोग करने के लिए भी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एक दूसरे को प्रेरित करेंगी। इससे स्वदेशी उत्पाद का सपना भी पूरा होगा।
सोलर लालटेन हो रहा है चर्चित देवरिया समेत आसपास के गांवों में बिजली की बड़ी समस्या है। अघोषित कटौती के कारण शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। ऐसी स्थिति में सौर ऊर्जा से संचालित लालटेन का निर्माण कर स्वयं सहायता समूह सुर्खियां बटोर रही है।
सुधरेगी आर्थिक स्थिति
जिला प्रशासन के इस पहल से देवरिया के ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। महिलाओं को घर बैठे ही रोजगार के अवसर विकसित होंगे। स्थानीय बाजार में स्थानीय उत्पाद बेचने से उत्पाद के दाम भी बेहद कम होंगे। चीन के उत्पादों के मुकाबले स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।