देश की आन, बान और शान होते हैं शहीद, सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर किया गया नमन
शहीदों के परिवार के लोग भी उतने ही सम्मान व गर्व के पात्र होते हैं, क्योंकि कोई भी जवान सीमा पर अकेला नहीं लड़ता, बल्कि उसके साथ उसके परिवार के सदस्य भ ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को बदरपुर स्थित मोलड़बंद में शहीद बिजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी शहादत को याद करके लोगों ने उन्हें नमन किया। बिजेंद्र वर्ष- 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे। वे दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। कार्यक्रम के दौरान शहीद बिजेंद्र सिंह के पुत्र बिपिन सिंह सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। सांसद रमेश बिधूड़ी और भाजपा की प्रदेश मंत्री सुमित्रा दहिया ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शहीद देश की आन, बान और शान होते हैं
रमेश बिधूड़ी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करके सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। ऐसे वीर सैनिकों के को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिवस मनाया जा रहा है। सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुमित्रा दहिया ने कहा कि जिन सैनिकों के कारण देश का अमन-चैन सुरक्षित रहता है, हमें उनको कभी नहीं भूलना चाहिए। शहीद देश की आन, बान और शान होते हैं। शहीदों की वीरता याद करके अन्य लोगों को भी उनके जैसा साहसी व पराक्रमी बनने की प्रेरणा मिलती है।
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आतंकवाद
दहिया ने कहा कि उड़ी में हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये भारत ने पाकिस्तान को यह संदेश दे दिया था कि आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीदों के परिवार के लोग भी उतने ही सम्मान व गर्व के पात्र होते हैं, क्योंकि कोई भी जवान सीमा पर अकेला नहीं लड़ता, बल्कि उसके साथ उसके परिवार के सदस्य भी संघर्ष करते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान शहीद बिजेंदर सिंह के पुत्र बिपिन सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रोहताश कुमार एडवोकेट, सूर्यभान पांडे, रवि लोहिया, दिनेश चपराना, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, केके शुक्ला, महेश लोहिया, महेश अवाना, देवेंद्र भले, मिथलेश सिंह, शोभा शुक्ला समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।