Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अबट्विटर से भी समस्याओं का समाधान करेगा निगम

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 01 Sep 2018 09:00 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेयर हेल्पलाइन के साथ अब ट्विटर के माध्यम से भी ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    अबट्विटर से भी समस्याओं का समाधान करेगा निगम

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेयर हेल्पलाइन के साथ अब ट्विटर के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा। चाहे कहीं कूड़ा पड़ा हो या फिर डलाव घर से कूड़ा न उठा हो, ट्वीट से उसकी शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर को निगम इस सेवा को लांच करने की तैयारी कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने बताया कि आज के समय में हर कोई अपनी समस्याओं का जिक्र सोशल मीडिया पर करता है। ऐसे में अगर यहीं से समस्याओं का समाधान हो जाए तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। इसको ध्यान में रखने हुए निगम ट्विटर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। ट्विटर के माध्यम से जो भी शिकायत होगी उसके समाधान का कार्य निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा।

    निगम कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

    उत्तरी दिल्ली नगर निगम केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और मेयर हेल्पलाइन पर कॉल के जरिये शिकायतें अभी लेता है। इन शिकायतों की निगरानी मेयर हेल्पलाइन में कार्यरत लोगों की ओर से की जाती है। इसके बाद ट्विटर पर भी लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए भी निगम अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। 24 घंटे ट्विटर को मॉनिटर करके उस पर आने वाले सुझावों और शिकायतों को संज्ञान में लिया जाएगा। साथ ही उस पर त्वरित कार्रवाई हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

    उत्तरी दिल्ली बनेगी नंबर वन नाम से कैंपेन भी होगा लांच : आदेश गुप्ता

    स्वच्छता के मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम को पहले स्थान पर ले जाने के लिए निगम पीएम मोदी के जन्म दिन पर उत्तरी दिल्ली बनेगी नंबर वन नाम से जनभागीदारी कैंपेन भी लांच करेगा। इस कैंपेन के माध्यम से आरडब्ल्यूए और निगम के अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। महापौर आदेश गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को जन-जन तक ले जाने के लिए निगम यह अभियान लांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करने वाले सफाई निरीक्षकों और आरडब्ल्यूए को मेयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।