Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म पीड़िता की गला घोंटकर हत्या, बेटियों को लगा सो रही है मां

    By Edited By:
    Updated: Sat, 01 Sep 2018 04:09 PM (IST)

    बेटियां पास में रहने वाली मौसी के यहां गई हुईं थीं। करीब चार बजे जब बेटियां घर वापस लौटीं तो उन्होंने मां को बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। पिता गायब था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दुष्कर्म पीड़िता की गला घोंटकर हत्या, बेटियों को लगा सो रही है मां

    नई दिल्ली [जेएनएन]। वेलकम इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद महिला ने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति फरार 

    इसके बाद दोनों में सहमति बन गई और महिला पूर्व पति के साथ ही रहने लगी। शुक्रवार शाम को पुलिस को घर से महिला का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से पति फरार है। इस वजह से उन्होंने उस पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    फिर पति के साथ रहने लगी महिला 

    जानकारी के मुताबिक, महिला की करीब दो साल पहले जनता कॉलोनी, वेलकम निवासी शख्स से शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। शादी के बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई। पति ने महिला को तलाक दे दिया। महिला ने बाद में पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। करीब छह महीने पहले महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद वह पूर्व पति के साथ ही रहने लगी।

    कीमती सामान गायब

    शुक्रवार दोपहर बेटियां पास में रहने वाली मौसी के यहां गई हुईं थीं। करीब चार बजे जब बेटियां घर वापस लौटीं तो उन्होंने मां को बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। पिता गायब था। बेटियों ने उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उठी। महिला के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। बेटियां तुरंत अपनी मौसी को बुलाकर लाईं। मौसी व परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि घर से कुछ कीमती सामान भी गायब हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।