Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक साथ 31 वार्डों में चला सफाई अभियान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 31 Jul 2018 09:59 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के विभिन्न वार्डों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उपमहापौर से लेकर कई पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जहां सफाई कर्मचारियों ने सफाई का कार्य किया वहीं पार्षदों ने भी उनकी हौसफआफजाई

    एक साथ 31 वार्डों में चला सफाई अभियान

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन में मंगलवार को एक साथ 31 वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें उपमहापौर से लेकर कई पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने जहां सफाई का कार्य किया, वहीं पार्षदों ने उनकी हौसला आफजाई की। पार्षदों ने रैली निकालकर भी लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। साथ ही मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए एहतियात बरतने की भी अपील की। यह विशेष अभियान जोन चेयरमैन कंचन महेश्वरी की पहल पर चलाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली की उपमहापौर किरण वैद्य की अगुवाई में मयूर विहार फेज-1 वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान उन क्षेत्रों की सफाई पर खास ध्यान दिया गया, जहां नियमित सफाई नहीं होती है। विशेषकर खाली प्लॉटों में। उपमहापौर ने खुद भी कूड़ा उठाया और गलियों में झाड़ू लगाया। उन्होंने कहा कि वह पार्षद होने के नाते क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इसमें पूरी सफलता तभी मिलेगी, जब सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए भी हरसंभव प्रयास करें।

    वहीं, प्रीत विहार वार्ड में ई और डी ब्लॉक में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, कपिल ¨सघल, मुकेश अग्रवाल, अनिल शरण, मंडल पदाधिकारी के अलावा आम लोग भी शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता रैली निकाली गई और दवा का छिड़काव कराया गया। पूर्व नेता सदन व लक्ष्मीनगर के पार्षद संतोष पाल के नेतृत्व में वार्ड क्षेत्र में कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों जागरूक किया गया और सभी लोगों के सहयोग की अपील की गई। वहीं, शास्त्री पार्क में सफाई अभियान की शुरुआत विधायक ओमप्रकाश शर्मा और पार्षद रोमेश गुप्ता ने की। इसके अलावा पार्षद भावना मलिक द्वारा मयूर विहार फेज-2, पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा रघुवरपुरा, कृष्णा नगर में पार्षद संदीप कपूर के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंडावली मेन मार्केट में शौचालय का उदघाटन, सफाई अभियान भी चला

    मंडावली की पार्षद शशि चांदना द्वारा मेन मार्केट मंडावली में निगम स्कूल नंबर-1 के नजदीक नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद ढाई घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 सफाई कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया। चांदना ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम अपने चारों ओर स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाने के लिए प्रयासरत रहें। इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष मोहन चांदना, मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल शर्मा, राजेंद्र ¨सह, सुभाष ठेकेदार, चौधरी अजब ¨सह, मदन मोहन ¨सह, राम रतन ¨सह राणा, संदीप राणा, बंटी गुप्ता, चौधरी करम ¨सह, सविता ¨सह, मिथिलेश भी शामिल हुए।