Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुटेरी दुल्हन के 'मोहिनी मंत्र' में फंस गया परिवार, अब सामने आ रहे हैं सनसनीखेज राज

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jun 2018 10:39 PM (IST)

    मोनिका ने अच्छे व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया था। तफ्तीश के दौरान पता चला कि मोनिका ने मनोज व उसके परिवार को शिकार बनाने के लिए दूसरी शादी की थी।

    लुटेरी दुल्हन के 'मोहिनी मंत्र' में फंस गया परिवार, अब सामने आ रहे हैं सनसनीखेज राज

    नई दिल्ली [लोकेश चौहान]। पहले झूठ बोलकर दूसरी शादी की, फिर जीत लिया ससुरालियों का दिल, इसके बाद ससुराल से पांच लाख के गहने, 1.75 लाख की नकदी और कार लेकर नई नवेली दुल्हन फरार हो गई। सच सामने आने पर पीड़ित परिवार के होश फाख्ता हो गए। पीड़ित इंजीनियर की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोन पर मित्र से करती थी बात  

    पुलिस को दी गई शिकायत में इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि वह आर्य नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी गत 14 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर के रोजा जलालपुर गांव की रहने वाले संतराम की बेटी मोनिका के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मोनिका ने सुबह घर से जाना और रात में सात-आठ बजे तक लौटने का क्रम बना लिया था। वह गुरुग्राम के रहने वाले प्रियांक कुमार से काफी बातचीत करती थी। पूछने पर उसने बताया कि प्रियांक उसका करीबी मित्र है तो परिवार वालों ने कोई आपत्ति नहीं की।

    अच्छे व्यवहार से जीत लिया सभी का दिल

    मोनिका ने अच्छे व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया था। शादी और रोका करने के दौरान से ही सारे गहने उसके पास थे। गत 26 मई को मनोज काम पर गए थे, उनकी मां और भाभी भी घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाकर मोनिका गहनों समेत सास और जेठानी के कुल पांच लाख के जेवरात, 1.75 लाख की नकदी और टाटा टियागो कार लेकर फरार हो गई। मनोज का कहना है कि मोनिका का पहला पति प्रियांक कुमार है।

    साजिश के तहत बनाया निशाना

    तफ्तीश के दौरान पता चला कि मोनिका ने मनोज व उसके परिवार को शिकार बनाने के लिए दूसरी शादी की थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी के दौरान उन्हें नहीं बताया गया था कि मोनिका की शादी हो चुकी है। साथ ही तंगहाली का हवाला दिया गया था। ऐसे में शादी का खर्च मनोज के पिता ने वहन किया था।

    यह भी पढ़ें: शैलजा हत्याकांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी निखिल हांडा

    comedy show banner
    comedy show banner