Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बड़ा हादसाः अनियंत्रित कार ने तीन को कुचला, मासूम की मौत

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jun 2018 02:16 PM (IST)

    जानकारी के अनुसार, घायल महिला का नाम लेखा भारती है। वह पति राहुल के साथ पुरानी कोंडली में रहती है। हादसे के समय बच्चों के साथ घर लौट रही थी।

    दिल्ली में बड़ा हादसाः अनियंत्रित कार ने तीन को कुचला, मासूम की मौत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में शुक्रवार रात एक सेंट्रो कार ने सड़क किनारे चल रही महिला और उसके दो बच्चों को रौंद दिया। इसमें 7 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं, महिला और उनके 5 साल के बेटे के सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, घायल महिला का नाम लेखा भारती है। वह पति राहुल के साथ पुरानी कोंडली में रहती है। हादसे के समय बच्चों के साथ घर लौट रही थी। इस हादसे में उसकी 7 वर्षीय बेटी संध्या की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 साल का बेटा नैतिक घायल है। पुलिस ने मौके पर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।

    उसकी पहचान नवीन शर्मा (25) के तौर पर हुई है। कोंडली के पंडित मोहल्ले का रहने वाला है। उसने तीन दिन पहले ही पुरानी सेंट्रो कार खरीदी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने हाल में कार चलानी सीखी थी। शुक्रवार रात को हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला और उनके बच्चे चपेट में आ गए। 

    comedy show banner
    comedy show banner