Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

    गांधी नगर इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान मोनिका (30) के रूप में हुई। पुलिस को मौके से आठ पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें मोनिका ने अपने पति पंकज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:02 PM (IST)
    महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : गांधी नगर इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। उसकी पहचान मोनिका (30) के रूप में हुई। पुलिस को मौके से आठ पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें मोनिका ने पति पंकज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक मोनिका पति पंकज और तीन वर्षीय बेटे पीकू के साथ सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर में रहती थीं। करीब साढ़े छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। पंकज का कपड़ों का काम है। बहन कंचन का आरोप है कि शादी के बाद से ही पंकज बात-बात मे उनके साथ मारपीट करता था। मायका पक्ष को भी ताने देता रहता था। 28 मई को उन्हें पंकज ने सूचना दी कि मोनिका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो मोनिका के शरीर पर चोट के निशान नजर आए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसडीएम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुसाइड नोट में मोनिका ने लिखा है कि वे अपने बेटे को स्कूल ड्रेस में देखना चाहती थी। उसका होमवर्क और प्रोजेक्ट पूरा करने में मदद करना चाहती थी, लेकिन पंकज की वजह से ऐसा नहीं कर पाई। वह अब और अधिक प्रताड़ना नहीं झेल सकती। इसलिए अपनी जान दे रही है।