Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गठबंधन से पहले बात हुई सार्वजनिक, आप और काग्रेस सफाई देने में जुटीं

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में दो दलों के गठबंधन के चल रहे प्रयासों के भंडाफोड़ से राजनीति गरमा गई है।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 09:46 PM (IST)
    गठबंधन से पहले बात हुई सार्वजनिक, आप और काग्रेस सफाई देने में जुटीं

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच चल रहे गठबंधन के प्रयासों के सार्वजनिक होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों दल भाजपा को हराने के लिए अंदरखाने एक हो रहे थे, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर उनके बीच इस तरह विवाद हुआ कि बात सार्वजनिक हो गई है। अब दोनों दल सफाई देने में लगे हैं। आप ने कांग्रेस को घेरा तो कांग्रेस आप पर आरोप लगा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारी चल रही थी। आप के नेता कांग्रेस के संपर्क में थे। राजनीतिक गलियारे में इस बात की भी चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को मनाने में जुटे थे कि दिल्ली की सात में से तीन सीटें कांग्रेस को दी जाएंगी। वहीं, आप के नाराज विधायक व पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा करते हुए कहा, ' गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आप नेता आशीष खेतान के बीच कई बैठकें हुई हैं। एमएमएस के घर भी अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई है, जिसमें तय हुआ कि आप पंजाब कांग्रेस को देने को तैयार है जबकि दिल्ली में कांग्रेस को केवल तीन सीटें मिलेंगी। गठबंधन के आधार पर पूर्वी दिल्ली सीट कांग्रेस के संदीप दीक्षित के लिए छोड़ी जाएगी। यह प्रयास चल ही रहा था कि बातें शुक्रवार को सार्वजनिक हो गई।' कांग्रेस के कुछ नेता केजरीवाल के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। उन्हें इस गठबंधन से सिवाय नुकसान के कुछ नजर नहीं आ रहा है। गठबंधन की बात सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से केवल अजय माकन सोशल मीडिया पर सामने आए। आप की ओर से दिलीप पांडेय और अलका लांबा ने ट्वीट कर माकन की बात का विरोध किया। आप के कांग्रेस को तीन सीटों के तथाकथित ऑफर पर केजरीवाल को मेरा जवाब यह है कि जब दिल्ली की जनता लगातार केजरीवाल सरकार को नकार रही है तो उसे बचाने के लिए हम क्यों जाएं? सबसे बड़ी बात यह है कि केजरीवाल और अन्ना टीम आरएसएस द्वारा प्रायोजित है।

    अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ---------------

    अजय माकन जी, कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा साथ चाहते हैं। वे दिल्ली में हमसे एक सीट मांग रहे हैं।

    दिलीप पांडेय, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता माकन क्यों कांग्रेस को गुमराह कर रहे हैं। खुद के लिए एक नई दिल्ली और दूसरी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट छोड़ने के लिए कह रहे थे। वे दोनों सीटें पार्टी ने विचार के लिए अभी वैसे ही छोड़ रखी हैं। आप आरोप हम पर लगा रहे हैं कि हम गठबंधन करना चाहते हैं। आज माकन के मटका फोड़ में कोई बड़ा नेता क्यों नहीं आया?

    अलका लांबा, आप विधायक