अब मनमोहन सिंह पर पलटे केजरीवाल
-कभी अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में मनमोहन सिंह को निशाने पर रखते थे केजरीवाल -अब क
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : बार-बार अपनी कही बातों व बयानों पर पलटने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भी अपने पूर्व के बयानों से पलट गए हैं। कभी उनके लिए मनमोहन सिंह भी भ्रष्टाचारी नेता थे, जबकि वह कह रहे हैं कि देश का प्रधानमंत्री उनके जैसा ही होना चाहिए।
2013 में लोकसभा और दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के विरोध में जो अभियान चलाया था, उसमें उनके निशाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे। यहां तक कि उन्होंने 100 भ्रष्ट नेताओं की जो सूची जारी की थी, उसमें भी मनमोहन सिंह का नाम शीर्षस्थ नेताओं में शामिल था।
लेकिन अब वाल स्ट्रीट जर्नल में रुपये की गिरावट और भारत में निवेश के मददेनजर अनिश्चित भविष्य पर प्रकाशित एक लेख पर बृहस्पतिवार को किए गए एक ट्वीट में केजरीवाल अपने पूर्व बयान पर फिर पलट गए हैं। अब उनका कहना है कि जनता डॉ. मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री को याद कर रही है। पीएम तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।
दूसरी तरफ उन्होंने दिल्ली के पेयजल संकट को लेकर भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। एक और ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि दिल्ली को जो पानी पिछले 22 सालों से मिल रहा है, अब हरियाणा द्वारा उसमें अप्रत्याशित रूप से कटौती की जा रही है। बावजूद इसके भाजपा गंदी राजनीति कर दिल्ली की जनता को परेशानी झेलने के लिए मजबूर कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।