Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगमों में नारी शक्ति का दम

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 31 May 2018 08:14 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : अब तक राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगमों में पुरुषों का वर्चस्व रहा है,

    Hero Image
    नगर निगमों में नारी शक्ति का दम

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : अब तक राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगमों में पुरुषों का वर्चस्व रहा है, लेकिन बदलते दौर में भाजपा ने महिला शक्ति को पहचानते हुए सभी बड़े पदों की कमान महिलाओं को सौंप दी है। भाजपा ने उपमहापौर से लेकर स्थायी समिति में महिला नेताओं को तरजीह दी है। वहीं, निगम के कई पद तो ऐसे हैं, जिन पर पहली बार किसी महिला को जिम्मेदारी मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने दक्षिणी निगम में नेता सदन, स्थायी समिति की अध्यक्ष और शिक्षा समिति की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महिला नेताओं को दी है। इसमें पिछले वर्ष महापौर रहीं कमलजीत सहरावत को नेता सदन का पद दिया गया है, जबकि गत वर्ष नेता सदन रहीं शिखा रॉय को स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तहबाजारी समिति की अध्यक्ष पूनम भाटी को स्थायी समिति के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पिछले वर्ष स्थायी समिति में उपाध्यक्ष रहीं नंदिनी शर्मा को शिक्षा समिति का अध्यक्ष जबकि सुमन डागर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दक्षिणी निगम के दक्षिणी क्षेत्र वार्ड समिति में तुलसी जोशी को पहली महिला चेयरपर्सन बनाया गया।

    इसी तरह भाजपा की तरफ से उत्तरी निगम में वीना विरमानी को स्थायी समिति में पहली महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, यहां इनका निर्विरोध जीतना तय है। इसी तरह पूर्वी निगम में किरन वैद्य को भाजपा ने उपमहापौर पद की जिम्मेदारी दी है। वहीं, शिक्षा समिति में शशि चांदना को उपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही निगम के विभाजन के बाद पूर्वी दिल्ली के शाहदरा साउथ जोन में कंचन माहेश्वरी पहली महिला जोन चेयरपर्सन बनी हैं। नगर निगम में महिला नेताओं की स्थिति

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

    पद नाम

    स्थायी समिति अध्यक्ष - शिखा रॉय

    स्थायी समिति उपाध्यक्ष - पूनम भाटी

    नेता सदन - कमलजीत सहरावत

    शिक्षा समिति अध्यक्ष - नंदिनी शर्मा

    शिक्षा समिति उपाध्यक्ष - सुमन डागर

    वार्ड समिति (दक्षिणी क्षेत्र) चेयरपर्सन - तुलसी जोशी उत्तरी दिल्ली नगर निगम

    पद नाम

    स्थायी समिति अध्यक्ष - वीना विरमानी (उम्मीदवार)

    स्थायी समिति उपाध्यक्ष - निशा मान

    स्थायी समिति सदस्य - पूनम पराशर झा पूर्वी दिल्ली नगर निगम

    पद नाम

    उपमहापौर - किरण वैद्य

    शिक्षा समिति उपाध्यक्ष - शशि चांदना (उम्मीदवार)

    वार्ड समिति (शाहदरा साउथ क्षेत्र) चेयरपर्सन - कंचन माहेश्वरी ----------- निगम विद्यालयों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाएंगे: नंदिनी शर्मा

    दक्षिणी निगम की शिक्षा समिति की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं नंदिनी शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य निगम विद्यालयों को पब्लिक स्कूलों से बेहतर बनाना है। नई शिक्षा समिति इस मुद्दे पर गहन विचार विमर्श करेगी और इस दिशा में कार्य योजना बनाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा सत्र के बीच शिक्षकों के तबादले से बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है इसलिए छात्रहित में शिक्षकों की स्थानांतरण नीति बनाई जाएगी। शिक्षकों को पढ़ाने के नए तौर तरीकों में उत्तम बनाने के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। वहीं, उपाध्यक्ष सुमन डागर ने कहा कि निगम स्कूलों को और बेहतर बनाया जाएगा।