Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से दिल्ली आकर बनाया गिरोह, सरगना रजिया सुल्तान को तलाश रही है पुलिस

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 29 Apr 2018 07:14 AM (IST)

    पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रजिया सुल्तान छह माह पहले ही दिल्ली आई थी। उसने अपने पति और बेटे अकबर के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया था।

    मुंबई से दिल्ली आकर बनाया गिरोह, सरगना रजिया सुल्तान को तलाश रही है पुलिस

    नई दिल्ली [जेएनएन]। स्पेशल स्टाफ ने चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 50 लाख से अधिक के गहने व नकदी बरामद की है। पुलिस गिरोह की सरगना रजिया सुल्तान की तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक करोड़ के गहने व नकदी चोरी

    उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि तीन अप्रैल की रात सरस्वती विहार निवासी कारोबारी विनोद अग्रवाल के घर से करीब एक करोड़ के गहने व नकदी चोरी हो गए थे। जांच में सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित के घर से निकलते हुए कुछ लोग दिखाई दिए थे।

    पुलिस डोजियर से फोटो मिलान करने पर जाफराबाद के घोषित बदमाश चरनजीत और कंवलजीत की पहचान हुई। इस बीच सुराग मिलने पर 19 अप्रैल को वारदात में शामिल अकबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर कंवलजीत, रवि, अफजल, संजय, सन्नी और योगेश को गिरफ्तार कर चोरी के गहने व नकदी कोे बरामद कर लिया गया। 

    मुंबई से आकर दिल्ली में बनाया गिरोह

    पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रजिया सुल्तान छह माह पहले ही दिल्ली आई थी। मुम्बई में उसने अपने पति और बेटे अकबर के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया था। यह गिरोह महाराष्ट्र में 14 सालों में चोरी के हजार से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका था।

    ऐसे बना गिरोह

    पति और बेटे के गिरफ्तार होने के बाद रजिया ने दिल्ली में चरनजीत और कंवलजीत से मिली। दोनों भाई हैं और इन पर मकोका भी लगा हुआ है। करीब डेढ़ माह पहले रजिया का बेटा अकबर भी जेल से छूटने के बाद दिल्ली आ गया। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में करीब दर्जन भर से अधिक वारदात को अंजाम दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: देर रात गाना बजाने से इन्कार करने पर मारी गोली, महिला सहित पांच गिरफ्तार