Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नक्सलियों का आर्थिक सलाहकार बन गया था 6 नरसंहार का आरोपी खूंखार सुधीर भगत

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 30 Mar 2018 03:08 PM (IST)

    सुधीर भगत नोएडा में फर्जी पते पर पत्नी के साथ रह रहा था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    नक्सलियों का आर्थिक सलाहकार बन गया था 6 नरसंहार का आरोपी खूंखार सुधीर भगत

    नोएडा (जेएनएन)। मंगलवार को हरौला से गिरफ्तार नक्सली सुधीर नक्सलियों के आर्थिक सलाहकार के रूप में भी काम कर रहा था। वह नोएडा से झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का टिप्स देता था। वह लेवी (रंगदारी) के अलावा आय बढ़ाने के लिए अन्य श्रोत पर भी ध्यान देने की सलाह देता था। उसे नोएडा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल भेज दिया गया। बिहार पुलिस गुरुवार को नोएडा पहुंचेगी और सुधीर को बिहार ले जाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुधीर पढ़ा लिखा था और तकनीकी रूप से भी दक्ष था। इस कारण उसने माओवादियों की ट्रेनिंग में बम बनाने की कला जल्द सीख ली थी। इसके बाद वह उस मामले में माहिर हो गया। टीएनटी व जिलेटिन डालकर देसी बम को अधिक शक्तिशाली बना देता था। इस बम को नक्सली कई राज्यों में इस्तेमाल करते थे।

    मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी सुधीर कुमार भगत को नोएडा पुलिस ने हरौला से सोमवार की रात को गिरफ्तार किया था। वह मुजफ्फरपुर का एरिया कमांडर था और इस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसपर बिहार पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

    वह बीटेक की पढ़ाई करने के लिए नोएडा आया था। मोदीगर गाजियाबाद के कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़कर माओवादी जोनल कमांडर अनिल राम के साथ नक्सली बन गया था। वह नोएडा में फर्जी पते पर पत्नी के साथ रह रहा था।

    पत्नी नक्सलवाद की राह छोड़ने का बनाती थी दबाव

    सुधीर की पत्नी उसे हमेशा नक्सलवाद की राह छोड़ने का दबाव बनाती थी। हमेशा उस पर नजर रखती थी और समझाती थी। उसे बिहार जाने से मना करती थी। हाल के कुछ महीनों से वह बिहार तो नहीं गया लेकिन यहीं से नक्सलियों के आर्थिक सलाहकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया। वहीं नक्सली फंडिंग जुटाने के अलावा नक्सली नेताओं के एनसीआर में लगाए गए पैसों का भी हिसाब रखता था। उसकी एक छह माह की बेटी भी है।