Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग से मिलती है मन को शक्ति और शरीर को ऊर्जा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jun 2017 11:48 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : युवाओं के लिए योग केवल साधना ही नहीं बल्कि फिटनेस का माध्यम है। अ

    योग से मिलती है मन को शक्ति और शरीर को ऊर्जा

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

    युवाओं के लिए योग केवल साधना ही नहीं बल्कि फिटनेस का माध्यम है। अधिकतर युवाओं में योग का रुझान फिटनेस को लेकर ही है। यही वजह है कि बदलते परिवेश और फैशन के इस दौर में भी युवा योग को ही फिटनेस का मूलमंत्र मानते हैं। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक विचार और करियर संबंधी लक्ष्य को पाने के लिए भी योग-साधना को प्रभावशाली मानते हुए युवा इसे तेजी से अपना रहे हैं। योग दिवस के मौके पर युवाओं ने योग से जुड़े अपने विचार को कुछ इस प्रकार से साझा किया है.।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग का जीवन में काफी महत्व है। योग करने से मन और तन का आलस दूर होता है और शरीर में स्फूर्ति आती है। नियमित योग करने से पूरे दिन शरीर में चुस्ती रहती है और काम में मन लगा रहता है।

    विवेक।

    आज की दौड़भाग भरी ¨जदगी में योग बहुत आवश्यक है। यह एकमात्र उपाय है, जिससे हम अपने शरीर को फीट रखने के साथ अनेक खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। महिलाओं को अक्सर होने वाली जोड़ के दर्द, बुजुर्गों को सांस की समस्या जैसी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है।

    चंदा गुप्ता।

    योग दिवस मनाया जाना बदलते परिवेश के हिसाब से बिल्कुल सही है। आधुनिक समय में काम का दबाव और भागदौड़ भरी ¨जदगी में योग बेहद कारगर है। इससे शरीर की त्वचा भी अच्छी रहती है चेहरे पर निखार आता है।

    दीक्षा मिश्रा।

    योग करने से मन को शांति मिलती है। यह हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। बीमारियों से बचाव के लिए योग एक बेहतर माध्यम है। इसे अपना कर हम अपने जीवन में कार्यों को अधिक ऊर्जा के साथ पूरा कर पाते हैं।

    आशना मलिक।

    हमारे व्यस्त जीवन मे से यदि हम योग के लिए थोड़ा वक्त निकाल लेते हैं तो यह हमारे लिए संजीवनी की तरह काम करता है। इसलिए योग दिवस इस लिहाज से भी खास है कि यह हमें अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

    ममता पंकज।

    योग का क्षेत्र काफी बड़ा है। यह सिर्फ आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे चंचल मन को भी शांत करता है और मन को भटकने से रोकता है। यह एक साधना है जिसके माध्यम से हम अपनी भीतर की कमियों को दूर कर सकते हैं।

    सुमित कुमार रंगा।

    योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं। सुबह योग करने के बाद पूरे अच्छा महसूस करते हैं। शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। इससे मन में अच्छे विचार आते हैं और हम अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

    कसक।

    प्रतिदिन योग करती हूं जिससे मन में सकारात्मक विचार आते हैं। फीट रहने में योग हमारी मदद करता है। सुबह सुबह योग की शुरुआत प्राणायाम से करने से मन को एकाग्रता मिलती है।

    रीटा शर्मा।

    योग हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से हमें विचारों को बेहतर कर एक नया दृष्टिकोण बनाने में मदद मिलती है। बदलती जीवन शैली और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में योग हमारे लिए लाभदायक है।

    लक्ष्य बढेरा।

    स्वस्थ जीवन से ही हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है। खान-पान को बेहतर बनाने के साथ मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग सबसे असरदार है। इसलिए हमें दूसरों को भी योग के महत्व से अवगत कराना चाहिए।

    रिचा।

    योग हमारे देश की धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन पूरे विश्व के लोग योग का अभ्यास करते हैं। प्राचीन काल में भी योग के प्रभाव से लोग लाभान्वित होते आए हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर हम मन को शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं।

    अपूर्वा।

    सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में योग रामबाण की तरह काम करता है। ऐसा माना जाता है कि योग करने से हमारी आयु बढ़ती है, क्योंकि हम बीमारियों से दूर रहते हैं और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है, बशर्ते हम इसे अनुशासित तरीके से अपनायें।

    तुषार खेड़ा।

    comedy show banner
    comedy show banner