विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त पर गिरी गाज, मिजोरम ट्रांसफर

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 09:34 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार गुप्ता का ट्रांसफर कर दिय

उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त पर गिरी गाज, मिजोरम ट्रांसफर
उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त पर गिरी गाज, मिजोरम ट्रांसफर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है। मंगलवार को गृह मंत्रालय से उनके ट्रांसफर संबंधी आर्डर जारी होने के बाद निगम मुख्यालय में दिन भर अटकलों का बाजार गरम रहा। दबी जुबान में ट्रांसफर के पीछे स्वच्छ भारत मिशन प्रभावी ढंग से लागू करने में आयुक्त की विफलता को कारण माना जा रहा है। कई अन्य अधिकारियों का भी ट्रांसफर होने की संभावना है।

प्रवीणगुप्ता ने 30 अप्रैल 2012 को आयुक्त पद की कमान संभाली थी। शुरूआती दिनों की छोड़ दें तो आयुक्त हमेशा से नेताओं के निशाने पर रहे। आरोप लगा कि निगम का राजस्व घाटा लगातार बढ़ते रहने के बावजूद आयुक्त कोई ठोस कार्य योजना नहीं बना पाए। घाटा कम करना तो दूर राजस्व अर्जित करने में निगम फिसड्डी साबित हुआ। स्वच्छ भारत मिशन लागू होने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित धनराशि भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम खर्च नहीं कर पाया। जिस पर कई बार शहरी विकास मंत्रालय ने चेताया भी था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने योजनाएं तो बनाई लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन नहीं हुआ। शायद यही कारण है कि वर्ष 2016 में टाप 100 में शामिल उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग वर्ष 2017 में गिरकर 279 पहुंच गई। अधिकारी कहते हैं कि आयुक्त का कार्यकाल दो साल का होता है, लेकिन प्रवीण गुप्ता ने पांच साल तक इस पद पर काम किया। चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आयुक्त का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा नई टीम, नई ऊर्जा के नारा लगा नए चेहरे के साथ सत्ता पर काबिज हुई है। लिहाजा, नई टीम के साथ नए अधिकारी ज्यादा सामंजस्य बनाकर विकास कार्य कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।