विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के नाम पर गंदगी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 07:35 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : राजधानी की सड़कों पर विकास के प्रतीक बने फ्लाईओवर के नीचे हरि

फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के नाम पर गंदगी
फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के नाम पर गंदगी

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

राजधानी की सड़कों पर विकास के प्रतीक बने फ्लाईओवर के नीचे हरियाली विकसित करने की योजना बनाई गई थी। देखरेख के अभाव में इलाके के अधिकतर फ्लाईओवर हरियाली के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही का प्रतीक बन चुके हैं।

राजा गार्डन, पीरागढ़ी , जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पालम व नांगलोई के फ्लाईओवरो के हालात ऐसे ही हैं। हरियाली के नाम पर यहां एक पत्ता तक नहीं है। हरियाली के लिए संरक्षित ये स्थान कूड़े के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

हरियाली को आकर्षक दिखने के लिए इन फ्लाईओवरों के नीचे लैंडस्के¨पग का कार्य भी किया गया था। इनमें जगह-जगह पत्थर लगाए गए तथा घुमावदार व सीधी ढाल बनाई गई। किनारों पर आकर्षक ग्रिल लगाई गई। स्वाभाविक रूप से इन पर अच्छी खासी लागत लगाई गई, लेकिन जब हरियाली विकसित करने की बारी आई तब उद्यान विभाग अपने कार्य में फिसड्डी साबित हुआ। बियावान व उजाड़ पड़ी इन जगहों पर रात होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इस लिहाज से यह जगह खतरे से खाली नहीं होती। विशेषकर, महिलाएं इन्हीं रास्तों से कार्यालय से घर की ओर जाती हैं। राजा गार्डन फ्लाईओवर के नीचे कभी-कभार अनमने ढंग से कुछ पौधे लगाए जाते भी हैं, लेकिन देखरेख नहीं होने के कारण पेड़ सूख कर खत्म हो जाते हैं। इस बात की पुष्टि सूख चुके पौधे की टहनियों से लगाया जा सकता है। यहां जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। पीडब्ल्यूडी के जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर की बात करें तो यह जब तक निगम के अधीन थी तब तक इसकी दशा ठीक थी। पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरण होने के बाद यहां लगे पौधे देखरेख के अभाव में सूख चुके हैं। यहां की सुंदरता को अब ग्रहण लग चुका है। डीडीए के अंतर्गत आने वाले पालम फ्लाईओवर के नीचे भी उद्यान विभाग की ओर से हरा-भरा और सुंदर बनाने की कोशिश भी दिखाई नहीं देती।

--------------

विज्ञापनों में सरकार दिल्ली को हरियाली से भरा बताकर वाहवाही लूटती है, लेकिन राजधानी की सड़कों पर विकास के प्रतीक बने फ्लाईओवर के नीचे ही हरियाली नदारद है। यह कैसा विकास है, जो पर्यावरण की अनदेखी कर हो रहा है।

अजय, उत्तम नगर।

सरकार ने हरियाली की देखरेख के लिए विभाग बनाया है, लेकिन यह विभाग हरियाली की अनदेखी कर रहा है। राजा गार्डन फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से हरियाली के लिए की गई कोई भी गंभीर कोशिश नजर नहीं आती है। यही हाल पीरागढ़ी में है। ऐसे में विभाग का भला क्या औचित्य है, यह समझ से परे की बात है।

मंथन, राजा गार्डन।

फ्लाईओवर के नीचे हरियाली विकसित करने के लिए नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में जल्द मुख्यालय में बैठक का आयोजित होगी। जो भी समस्या होगी उसका निदान जल्द किया जाएगा और फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा फिर से हरा-भरा किया जाएगा।

अरुण त्यागी, सहायक निदेशक, लोक निर्माण विभाग।