Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर कॉलोनी के एक पार्क को बनाया जाएगा हर्बल पार्क : वीरेंद्र कसाना

    By Edited By:
    Updated: Sun, 25 Sep 2016 07:33 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : खुद को स्वस्थ रखने व बीमारियों से सुरक्षा के लिए लोगों में हर्बल

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

    खुद को स्वस्थ रखने व बीमारियों से सुरक्षा के लिए लोगों में हर्बल मेडिसिन के प्रति जागरूकता लाने लिए हर कॉलोनी के एक पार्क को हर्बल पार्क में बदला जाएगा। इसी अभियान के तहत रविवार को मध्य क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से पहली बार अलकनंदा स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में हर्बल पार्क बनाया गया है। यह जानकारी वार्ड संख्या 190, चितरंजन पार्क के पार्षद वीरेंद्र कसाना ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि बनाए गए इस पार्क में 20 तरह के पौधे लगाए गए हैं। इसमें विशेष रूप से बहेड़ा, हैरड, आंवला, तेजपत्ता, कपूर, तुलसी , सदाबहार, मेहंदी, कढ़ी पत्ता, गिलोय , एलोवेरा, हारशिगार व अर्जुन आदि पौधे हैं। इन हर्बल पौधों के पत्तों का उपयोग सामान्य दिनों में भोजन के साथ ही कई प्रकार के संक्रामक रोग के होने के दौरान इलाज के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग करने से हमेशा फायदा ही होता है। किसी प्रकार का बुरा असर नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि यह शुरुआत है। हमारा उद्देश्य हरियाली के साथ ही बीमारियों पर भी काबू पाना है। साथ ही लोगों को अपने प्राचीन घरेलू चिकित्सा पद्धति, जिसे लोग जानकारी और उपलब्धता के आधार पर भूलते जा रहे हैं, उसे फिर से जीवित करना है।

    comedy show banner
    comedy show banner