Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सौंदर्य का प्रतीक है सांवला रंग

    By Edited By:
    Updated: Fri, 06 Sep 2013 02:38 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : भारतीय संस्कृति में सांवला रंग सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। भगवान कृष्ण और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, दोनों को सांवले थे। यहां सुंदर तो श्याम ही होता है। कभी विदेशी शासन के दौरान हमारी सोच में तब्दीली आ गई। बदलते परिवेश में युवाओं में रंग को लेकर कई भ्रांतियां व हीन भावना पनप रही हैं। गोरे रंग के प्रति आसक्ति ने उन्हें कुंठित कर दिया है। साहित्य व कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि श्याम रंग तो बेमिसाल है, उत्तम है, क्योंकि श्याम रंग सुंदर, कृष्ण मोहत है..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोट-

    मिलेगा उच्च कोटी का दर्जा

    श्याम-सलोने कृष्ण की महिमा का वर्णन करते भक्त अघाते नहीं। उनके सौंदर्य का बखान करते कवियों की लेखनी थकती नहीं। वर्षा ऋतु में जब काले बादल आकाश में छाते हैं, तो दृश्य काफी मनोहर होता है। आज भले ही परंपरा व सुंदरता के मायने बदल गए हों लोगों की आंखों में श्वेत की चमक हों, लेकिन श्याम रंग की सुंदरता व प्रधानता कम नहीं हुई है। वह भी दौर आएगा जब श्याम रंग को उच्च कोटि का दर्जा मिलेगा।

    उमा शर्मा, कथक नृत्यांगना

    सुंदरता की कोई अवधारणा नहीं

    श्याम रंग का अर्थ काला नहीं बल्कि सांवला होता है, जो सबसे बड़े अवतार कृष्ण का रंग है। वह हमेशा से ही उत्कृष्ट हैं। वैसे भी सुंदरता को लेकर कोई अवधारणा नहीं हो सकती, क्योंकि किसी एक के लिए कोई सुंदर हो सकता है, तो दूजे के लिए नहीं। दरअसल, ब्रिटिश शासन के बाद हमारे दिमाग में सुंदरता का मापदंड गोरा रंग हो गया। यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हम उस मानसिकता को ढो रहे हैं।

    विश्वनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ साहित्यकार

    विदेशियों को पसंद है भारतीय रंग

    भारत की समृद्धि में हमारे संतों और महापुरुषों ने बड़ी भूमिका निभाई। उनका गुणगान आज पूरा विश्व करता है। काले या गोरे रंग ने इसमें कोई भूमिका नहीं निभाई। आज भी विदेशी लोग भारतीयों की त्वचा के रंग के प्रति काफी आकर्षित होते हैं। न ज्यादा काला व न अत्यधिक गोरा। रंग से प्रतिभा का कोई लेना देना नहीं होता।

    रागिनी रेणू, सूफी गायिका

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर