Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Pakistan World Cup 2019: इंडिया गेट से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक, यूं मना भारत की जीत का जश्न

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jun 2019 01:01 PM (IST)

    India vs Pakistan World Cup 2019 जीत के बाद भारत के इंडिया गेट से लेकर मैनचेस्टर तक फैंस जश्न मनाते नजर आए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    India vs Pakistan World Cup 2019: इंडिया गेट से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक, यूं मना भारत की जीत का जश्न

    नई दिल्ली, जेएनएन। India vs Pakistan World Cup 2019: रविवार को विश्व कप के 22वें मैच में दो ऐसी टीमें आमने-सामने थीं, जिनकी अदावत पुरानी है। इस पुरानी जंग में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। भारत ने क मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पाकिस्तान को DLS के आधार पर 89 रन से मात दी। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस जीत के बाद भारत के इंडिया गेट से लेकर मैनचेस्टर तक फैंस जश्न मनाते नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में फूटे पटाखे
    पंजाब में लोगों ने जीत का जश्न पटाखों और फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। लोग जीत के बाद काफी खुश नजर आए। 

    नागपुर में सड़क पर जमकर नाचे लोग
    नागपुर में क्रिकेट फैंस सड़क पर उतर आए। उन्होंने जमकर डांस किया। वह अपने साथ तिरंगा झंडा भी लेकर आए।

    लखनऊ के लोगों ने भी मनाया जश्न
    लखनऊ को लोगों ने भी भारत की जीत पर जश्न मनाया। उन्होंने जमकर पटाखे भी फोड़े।

    अहमदाबाद में लोगों ने मनाया अलग तरीके से जश्न मनाया

    गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने बिल्कुल अगल तरीके जश्न मनाया। फैंस ने तिरंगे के रंग का जूस पिया। लोगों जीत के बाद जूस से मुंह मीठा किया। 

    मैनचेस्टर में नाचे लोग
    भारत तो भारत है। मैनचेस्टर में भी फैंस ने जमकर डांस किया। भारत के जीत के बाद फैंस सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए।

    इंडिया गेट पर लगा जमावड़ा
    जीत के बाद दिल्ली के लोग इंडिया गेट पहुंच गए। लोगों रात में जमकर जश्न मनाया। पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत की खुशी फैंस के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है।

    इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।  

    शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।


    Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
    Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप