Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Cup 2019: भारत की जीत पर लंदन में 'जिला टॉप लागेलू' गाने पर नाचने लगे अंग्रेज?

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jun 2019 08:47 AM (IST)

    Lollypop Lagelu at World Cup वर्ल्ड कप सीजन में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह वीडियो भारत की ऑस्ट्रेलिया से जीत के बाद का है ...और पढ़ें

    Hero Image
    World Cup 2019: भारत की जीत पर लंदन में 'जिला टॉप लागेलू' गाने पर नाचने लगे अंग्रेज?

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lollypop Lagelu at World Cup: सोशल मीडिया, वॉट्सऐप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद लंदन में लोग भोजपुरी गाने 'जिला टॉप लागेलू' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक में डीजे बज रहा है और उस पर भारत का झंडा लगा हुआ है और उसके पीछ कई अंग्रेज इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि लंदन में भी भारतीयो का जलवा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और भोजपुरी गाने को लेकर मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है, 'लो करवा लो वर्ल्ड कप लंदन में'। वहीं एक यूजर ने कहा कि भोजपुरी गाना विदेश मिट्टी पर बज रहा है और अंग्रेज कभी भी इस गाने को नहीं भूलेंगे। लेकिन इस वीडियो पर यकीन मानने से पहले इसकी सच्चाई भी जानना जरूरी है।

    बता दें कि यह वीडियो वर्ल्ड कप में भारत की जीत दर्ज करने के बाद जश्न मनाने का नहीं है और ना ही यह वीडियो लंदन का है। सोशल मीडिया पर किए गए रिसर्च के बाद पता चला है कि यह वीडियो लंदन का नहीं बल्कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन का है। साथ ही यह वीडियो किसी जश्न का नहीं है बल्कि बर्लिन में होने वाले बर्लिन कार्निवल का है, जिसे कार्निवल ऑफ कल्चर भी कहा जाता है। इस फेस्टिवल में अलग-अलग देशों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

    ऐसा नहीं है कि इस फेस्टिवल में सिर्फ ये ही गाना बजाया गया था, जबकि यहां कई बॉलीवुड गाने भी बजाए गए थे। साथ ही पंजाबी, गुजराती गानों पर लोक नृत्य किया गया था। इसलिए इसे वीडियो को लंदन का कहा जाना गलत है।

    इससे पहले एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें एक अंग्रेज भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाहर भेलपुरी बेच रहा था। इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया था।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप