Move to Jagran APP

World Cup 2019: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने ठोका शतक

World Cup 2019 India vs South Africa Match Report भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साउथैंप्टन में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के आठवें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंद दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 12:42 AM (IST)
World Cup 2019: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने ठोका शतक
World Cup 2019: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने ठोका शतक

साउथैंप्टन, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 India vs South Africa Match report: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बीच साउथैंप्टन में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के आठवें मुकाबले में भारत को जीत मिली है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक ठोककर टीम को जीत दिलाई है। 

loksabha election banner

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। प्रोटियाज ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट विकेट खोकर 227 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 47.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

47.3 ओवर में जीत गया भारत

टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में 230 रन बनाकर ये मैच 6 विकेट से जीत लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा 122 और हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 

47 ओवर का खेल खत्म

भारत ने 47 ओवर में 4 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। यहां से जीत के लिए टीम इंडिया को 18 गेंदों में 5 रन चाहिए। 

एमएस धौनी आउट हुए

47वें ओवर की पहली गेंद पर एमएस धौनी क्रिस मौरिस की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हो गए। धौनी ने 46 गेंदों में 34 रन बनाए। 

45 ओवर का खेल समाप्त

45 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 208 रन है। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 30 गेंदों में 20 रन चाहिए।

43 ओवर का खेल खत्म

43 ओवर के बाद टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 42 गेंदों पर 35 रन बनाने हैं। 

रोहित का शतक

रोहित शर्मा ने 128 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये विश्व कप में उनका तीसरा शतक था। वनडे क्रिकेट में ये उनका 23वां शतक रहा। 

भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत

टीम इंडिया को जीत के लिए 66 गेंदों पर 60 रन बनाने हैं। रोहित 97 रन पर नाबाद हैं। भारत ने 39 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। 

रोहित शतक के करीब

रोहित शतक के करीब पहुंच चुके हैं और 95 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 38 ओवर के बाद तीन विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 72 गेंदों पर 64 रन बनाने हैं। 

भारत के 150 रन पूरे हुए

भारतीय टीम के 150 रन पूरे हुए। 35 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने 150 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर रोहित व धौनी मौजूद हैं। 

भारतीय पारी का 34वां ओवर समाप्त हुआ

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 34 ओवर के खत्म होने के बाद तीन विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। भातीय टीम को जीत के लिए 96 गेंदों पर 83 रन बनाने हैं। 

भारत का तीसरा विकेट गिरा, लोकेश राहुल आउट हुए

रबादा की गेंद पर लोकेश राहुल 26 रन बनाकर आउट हो गए। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 89 रन बनाने हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये महेंद्र सिंह धौनी आए हैं। 

भारत को जीत के लिए 89 गेंदों पर 119 रन की जरूरत

रोहित व राहुल के बीच 94 गेंदों पर 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

30 ओवर का खेल खत्म

30 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 74 रन बनाकर नाबाद हैं। 

भारत का स्कोर 100 के पार

भारतीय टीम ने 26 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। इस वक्त रोहित 54 रन जबकि राहुल 18 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 70 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। ये वनडे में उनका 42वां अर्धशतक है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। 

राहुल व रोहित का संधर्ष जारी

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिख रहे हैं। गेंद में असामान्य उछाल है। 19 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। 

विराट कोहली आउट हुए 

साउथैंप्टन में विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के दौरान काफी संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 34 गेंदों पर 18 रन बनाए और फेहलुकवायो की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने 16 ओवर के बाद दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। 

विराट की धीमी बल्लेबाजी

कप्तान विराट काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 22 गेंदों पर सिर्फ सात रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने 12 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। 

दस ओवर का खेल खत्म

दसवें ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पहले पावरप्ले में टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की धीमी शुरुआत। 

रबाडा के खिलाफ विराट वनडे में

विराट ने वनडे क्रिकेट में अब तक रबडा की 159 गेंदें खेली है जिसमें उन्होंने 107 रन बनाए हैं। वो दो बार आउट हो चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 67.30 का रहा है। भारतीय टीम ने सात ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर विराट व रोहित मौजूद हैं। 

भारत का पहला विकेट गिरा

भारतीय टीम ने धवन के तौर पर अपना विकेट गंवा दिया। रबाडा की गेंद पर धवन ने अपना कैच विकेट के पीछे डी कॉक को थमा दिया। विश्व कप के पहले मैच में धवन का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। 5.1 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। 

3 ओवर का खेल समाप्त

228 रन के जवाब में भारत ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं।

भारतीय पारी की शुरुआत

टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत शिखर धवन व रोहित शर्मा ने की। पहले ओवर में तीन रन बने। एक ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए हैं। 

228 रन का मिला लक्ष्य
50 ओवर का खेल खत्म होने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 227 रन का स्कोर खड़ा किया और भारतीय बल्लेबाजों को वर्ल्ड कप में विजयी आगाज करने के लिए 228 रन बनाने होंगे।

आखिरी बॉल पर मिला विकेट
वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर को एक और विकेट मिला। भुवनेश्वर ने आखिरी गेंद पर इमरान ताहिर को आउट कर दिया।

भुवनेश्वर कुमार को मिला पहला विकेट
भुवनेश्वर कुमार को आखिरी ओवर में क्रिस मॉरिस के रुप में पहला विकेट मिला है। क्रिस मॉरिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की गिरती पारी को संभाला और 42 रन बना दिए।

48 ओवर का खेल खत्म
48 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दो ओवर का खेल बचा है। दक्षिण अफ्रीका 4.54 की रन रेट से आगे बढ़ रहा है और 7 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। अभी क्रिस मॉरिस और रबाडा ने पारी को संभल रखा है और दोनों ने 60 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

200 रन पूरे
दक्षिण अफ्रीका टीम ने 46 ओवर खत्म होने के साथ ही 200 रन बना लिए हैं। अभी तक 7 विकेट गिर चुके हैं। वहीं बुमराह की 2 ओवर अभी बाकी हैं।

रन रेट में हुआ सुधार
40 ओवर पूरे होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की रन रेट में काफी सुधार हुआ है। अभी टीम की रन रेट 4.31 है, लेकिन पिछले 5 ओवर में 7 से अधिक रन रेट रही है। 

45 ओवर का खेल पूरा- अभी नहीं बने 200
दक्षिण अफ्रीका ने 45 ओवर बल्लेबाजी कर ली है और अभी तक दक्षिण अफ्रीका ने 200 का आंकड़ा पार नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। वहीं क्रिस मॉरिस और रबाडा स्ट्राइक पर हैं और पारी को संभाल रहे हैं। 

क्रिस मॉरिस ने संभाला मोर्चा
क्रिस मॉरिस दक्षिण अफ्रीका के लिए स्कोरबोर्ड पर स्कोर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 16 गेंदों पर 21 रन बना लिए हैं। वहीं दूसरे छोर पर रबाड़ा उनका साथ दे रहे हैं। 43 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर है- 182/7

40 ओवर का खेल खत्म
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 ओवर की गेंदबाजी पूरी कर ली है। अभी तक भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट गिरा दिए हैं और टीम ने 161 रन बना लिए हैं।

चहल ने लिया चौथा विकेट
40वें ओवर में भी दक्षिण अफ्रीका का एक और विकेट गिर गया है। चहल की गेंद पर शॉट मारने के लिए आगे बढ़े  फेहलुकवायो स्टपिंग का शिकार हुए। 

39वें ओवर में लगा मैच का छक्का
करीब 39 ओवर का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर फेहलुकवायो ने कुलदीप यादव की बॉलर पर मैच का पहला छक्का मारा।

3.83 की रन रेट से आगे बढ़ रही है टीम
दक्षिण अफ्रीका की पारी को मिलर संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पहले ही चहल ने उन्हें रोक दिए। अब 36 ओवर पूरे होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। 

चहल ने मिलर को भेजा पवेलियन
36वें ओवर में डेविड मिलर 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चहल ने ओवर तीसरी गेंद पर मिलर को निशाना बना लिया। इससे पहले उन्होंने 26वें ओवर में विकेट लिया था। 

33 ओवर का खेल खत्म
33 ओवर का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 127 रन बना लिए हैं। अफ्रीका के 5 विकेट गिर गए हैं। कुछ ओवर्स से भले ही विकेट नहीं गिरा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे हैं और स्कोर बोर्ड में काफी धीरे धीरे बदलाव हो रहा है। 

बुमराह की शानदार गेंदबाजी जारी, 31वां ओवर मेडन
31वें ओवर की गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं और उनकी गेंदबाजी के सामने अफ्रीका के खिलाड़ी एक भी रन नहीं बना पाए। 31वां ओवर मेडन रहा। बता दें कि बुमराह ने आज शानदार गेंदबाजी की है। अभी तक बुमराह ने 7 ओवर करवाए हैं और 19 रन दिए हैं और 2 विकेट भी लिए हैं। 

30 ओवर का खेल खत्म
30 ओवर का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। अभी दक्षिण अफ्रीका 4.10 की रन रेट से आगे बढ़ रही है। वहीं मिलर और फेहलुकवायो ने पारी को संभाल रखा है। 

दक्षिण अफ्रीका का स्कोरबोर्ड
हाशिम अमला- 6
क्विंटन डी कॉक- 10
फॉफ डूप्लेसी- 38
वैन डर दसैं- 22
जेपी डुमिनी- 3

दक्षिण अफ्रीका की रनों की स्पीड हुई कम
दक्षिण अफ्रीका विकेट गवांते हुए आगे बढ़ रहा है और रन बनाने की स्पीड भी काफी कम हो गई है। भारत के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज नाकाम साबित हो रहे हैं। अभी 28 ओवर का खेल खत्म हो गया है और दक्षिण अफ्रीका ने 112 रन बना लिए हैं। 

25 ओवर का खेल खत्म
25 ओवर का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 103 रन बना लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट गिर गए हैं। वहीं डेविड मिलर और फेहलुकवायो स्ट्राइक पर हैं और दक्षिण अफ्रीका की गिरती पारी को संभाल रहे हैं।

जेपी डुमिनी भी चलते बने
भारत के कुलदीप यादव ने जेपी डुमिनी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका दिया है। 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर यादव ने डुमिनी को आउट किया। वहीं 24 ओवर खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। 

डेविड मिलर और जेपी डुमिनी संभाल रहे पारी
दो विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाज एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका पर हावी हो गए हैं। अब लगातार बन रहे रन पर अंकुश लगा दिया। 22 ओवर खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका के 88 रन बन गए हैं। अभी दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और जेपी डुमिनी पारी संभाल रहे हैं। 

20 ओवर का खेल खत्म
20वें ओवर में दो विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी फिर से लड़खड़ा गई है। 20 ओवर खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। 

चहल का अफ्रीका को एक और झटका
तीसरा विेकेट के बाद अब दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट भी गिर गया है। भारत के युजवेंद चहल ने अपनी फिरकी में फंसाते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डुप्लेसी को बोल्ड कर दिया। चहल ने एक ओवर में दो विकेट झटकर दक्षिण अफ्रीका की संभलती पारी को फिर से बैकफुट पर ला दिया है। 

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को वैन डर दसैं के रूप में तीसरा झटका लगा है। वैन डर दसैं 20 ओवर की पहली गेंद पर 22 रन बनाकर पवैलियन लौट गए हैं। तीसरा विकेट युजवेंद चहल ने लिया है। अभी दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 78/3 है। 

ऐसा है गेंदबाजों का प्रदर्शन
अभी तक गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार ने 5 ओवर में 20 रन, बुमराह ने 5 ओवर में 13, हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 42 रन, कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 17 और चहल ने एक ओवर में 4 रन दिए हैं। वहीं बुमराह ने दो विकेट हासिल किए हैं। 

17 ओवर खत्म, दक्षिण अफ्रीका के बने 71 रन
17 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने 71 रन बना लिए हैं और दो विकेट गिर चुके हैं। 17वें ओवर में अफ्रीका ने 6 और 16वें ओवर में 9 रन बनाए थे।

धीरे-धीरे आगे बढ़ रही साझेदारी
दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरने के बाद अब वैन डर दसैं और कप्तान फॉफ डूप्लेसी ने पारी को संभाल लिया है और दोनों खिलाड़ियों ने 47 रन की साझेदारी कर ली है।  

15 ओवर का खत्म, दक्षिण अफ्रीका- 56/2
15 ओवर का खेल खत्म हो गया है और दक्षिण अफ्रीका की रन रेट से खेल रही है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 56/2 हो गया है। वहीं वैन डर दसैं और कप्तान फॉफ डूप्लेसी धीरे-धीरे अपनी साझेदारी आगे बढ़ा रहे हैं। 

जारी है भारत की शानदार गेंदबाजी
भारत की गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को रन बनाने से रोक रखा है और 13 ओवर तक खत्म होने तक स्कोर बोर्ड में दक्षिण अफ्रीका ने 43 रन बना लिए हैं। वहीं बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।  

12वें ओवर में मिले 3 रन
12वें ओवर भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 3 रन बनाने में सफल रहे। अभी स्ट्राइक पर वैन डर दसैं और कप्तान फॉफ डूप्लेसी हैं, जिन्होंने 16 रन की साझेदारी कर ली है। यह ओवर कुलदीप यादव ने किया। 

11 ओवर का खेल खत्म
11वां ओवर का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट 37 रन बना लिए हैं और अभी दक्षिण अफ्रीका 3.36 की रन रेट से आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले 10वां बुमराह ने किया और 2 रन दिए। 

9वें ओवर में मिला सिर्फ एक रन
9वां ओवर भी काफी शानदार रहा। बुमराह के साथ भुवनेश्वर कुमार भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 9वें ओवर में भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एक ही रन बना पाए। अभी वैन डर दसैं और कप्तान फॉफ डूप्लेसी स्ट्राइक पर हैं।  

आठवें ओवर का खेल खत्म
बुमराह कमाल की गेंदबाजी कर रहे है। आठवें ओवर में सिर्फ एक रन बने। इस ओवर के खत्म होने के बाद प्रोटियाज ने दो विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। बुमराह ने अपने चार ओवर में अब तक 11 रन देकर दो विकेट लिए हैं। 

बुमराह ने डीकॉक को आउट किया
बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए डीकॉक को तीसरे स्लिप पर कैच करवा दिया। डीकॉक का कैच विराट ने लपका। उन्होंने दस रन बनाए। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। 

डू प्लेसी का कैच छूटा
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर डू प्लेसी का दूसरे स्लिम में रोहित ने कैच छोड़ दिया। भुवी ने इस ओवर में सात रन दिए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन हो गया है। 

चार ओवर का खेल खत्म
चौथे ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत के लिए ये सफल ओवर रहा और एक विकेट गिरा। बुमराह के इस ओवर में पांच रन बने। दक्षिण अफ्रीका ने चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। 

हाशिम अमला आउट हुए
भारतीय टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। बुमराह की ये गेंद 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। अमला का कैच रोहित ने सेकेंड स्लिप पर लपका। भारत के लिए इस विश्व कप का पहला विकेट बुमराह के नाम रहा। अमला ने छह रन पर अपना विकेट गंवा दिया। 

तीसरे ओवर का खेल खत्म
भुवनेश्वर ने अपने इस ओवर में छह रन दिए। अमला ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। भुवी की ये गेंद अच्छी लेंथ पर ऑफ साइड की बाहर की तरफ थी। इस गेंद को अमला ने शानदार चौका लगाया। तीसरे ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दस रन बना लिए हैं। 

जसप्रीत बुमराह ने फेंका दूसरा ओवर
दूसरे ओवर में बुमराह ने भी सिर्फ दो रन दिए। बुमराह ने काफी सधी गेंदबाजी की। इस ओवर में डी कॉक रन आउट होते-होते बचे। प्रोटियाज ने दो ओवर में बिना कोई विकेट खोए चार रन बना लिए हैं। 

पहले ओवर का खेल खत्म
भुवनेश्वर कुमार ने पहली पारी के पहले ओवर में दो रन दिए। अमला और डी कॉक एक-एक रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। 

पहली पारी की शुरुआत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। प्रोटियाज की तरफ से पारी का आगाज करने हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक आए हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेकेंगे। 

चौथे नंबर पर खेलेंगे लोकेश राहुल
चौथे नंबर पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है और लोकेश राहुल इस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है। मो. शमी को मौका नहीं दिया गया है। वहीं रवींद्र जडेजा भी अंतिम ग्यारह में नहीं हैं। हार्दिक पांड्या टीम में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे तो केदार जाधव तीसरे स्पिनर की भूमिका में नजर आएंगे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन- 
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, जसप्रीत बुमराह। 

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, फॉफ डूप्लेसी (कप्तान), वैन डर दसैं, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, फेहलुकवायो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरैज शम्सी। 

हाशिम अमला की टीम में वापसी

इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला की टीम में वापसी हो गई है। वो पिछले मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। ये टीम एक और स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है। अंतिम ग्यारह में तबरेज शम्सी को जगह दी गई है। एडम मार्करम को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। 

इस विश्व कप के मौजूदा हालात को देखकर तो यही लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने पहले दो मुकाबले हारकर दबाव में है जिसका फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है। इसके अलावा टीम के मुख्य गेंदबाज डेल स्टेन टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और लुंगी नगिदी चोट की वजह से फिलहाल टीम से बाहर हैं। यानी टीम की गेंदबाजी की आक्रमण फिलहाल तो कमजोर हो चुकी है। इसका फायदा साफ तौर पर टीम इंडिया को मिल सकता है। 

दक्षिण अफ्रीकी टीम में अच्छे बल्लेबाजों की कमी नहीं है, लेकिन ये टीम अब तक के दो मैचों में बिखरी नजर आई है। डिकॉक ने अच्छे खेल का प्रदर्शन जरूर किया है, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों जैसे एडेन मार्करम, कप्तान फॉफ डूप्लेसी, डेविड मिलर, वैनडर दुसें या फिर जेपी डुमिनी से ज्यादा सहयोग नहीं मिल पाया है। टीम के अहम ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला के हेलमेट पर पहले मैच में गेंद लगी थी और वो चोटिल हो गए थे। इसके बाद वो दूसरे मैच में भी नहीं खेल पाए थे। अब वो भारत के खिलाफ खेेलेंगे या नहीं इस पर फिलहाल तो सस्पेंस है। इस वक्त टीम में दो अहम गेंदबाज दिख रहे हैं जो काफी खतरनाक हैं। तेज गेंदबाज कगिसो रबादा और स्पिनर इमरान ताहिर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ इन दोनों की गेंदबाजी ही काफी नहीं होगी। वैसे टीम में क्रिस मौरिस, फेहलुकवायो जैसे गेंदबाज हैं जो अच्छा कर सकते हैं। 

साउथैंपटन के मौसम को देखते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे अहम होगा अपने अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों का चयन करना। विराट की टीम यहां पिछले कई दिनों से है जिसका फायदा टीम को जरूर मिलेगा पर सही टीम का चयन काफी महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम संतुलित दिखती है बस कंडीशन के मुताबिक टीम का कांबिनेशन क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा। खासतौर पर नंबर चार के लिए टीम में किसे जगह मिलती है इस पर तो सबकी नजरें टिकी हैं। यहां कि कंडीशन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। वहीं हार्दिक पांड्या के तौर पर टीम में चौथे तेज गेंदबाज हैं तो केदार या जडेजा में से किसे मौका मिलता है ये भी देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। बहरहाल टीम चाहे जो भी हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस की यही चाहते हैं कि टीम इंडिया जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज करे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.