विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA VS BAN: वियान मुल्डर के 'सत्ते' के आगे पस्त हुआ बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका ने विशाल जीत के साथ किया 'व्‍हाइट वॉश'

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Nov 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 91 रन पर ढेर हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने सात विकेट पर 494 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 184 रन पर ढेर हो गई।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका का टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा

  2. तीसरे ही दिन खत्म हुआ दूसरा टेस्ट मैच 

  3. वियान मुल्डर ने दूसरी पारी में चटकाए सात विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वियान मुल्डर ने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल डाला, जिससे साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 219 रन से हरा दिया। वियान मुल्डर ने दूसरी इनिंग में शानदार गेंदबाजी की और सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।

साउथ अफ्रीका की टीम को पहली पारी में 403 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश की टीम खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में 184 रन पर ढेर हो गई। वियान मुल्डर ने दूसरी पारी में सिर्फ 31 रन देकर सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मुल्डर ने पहली पारी में शतक भी लगाया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मार्क एकरमैन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

वियान मुल्डर ने बरपाया कहर

तीसरे दिन की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित कर दी। खेल के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। वियान मुल्डर ने ओपनर तंजीद हसन (29) और मोमिनुल हक (00) को पवेलियन की राह दिखाई। महफिजुल इस्लाम ने 38 रन की पारी खेली। उनका विकेट मार्को जानसेन के नाम रहा। तौहीद हृदय (41) और नजमुल हुसैन शांतो (34) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से बांग्लादेश ने थोड़ी वापसी करने की कोशिश की, लेकिन रबाडा ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के निचले मध्य क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन (7/31) किया. इससे पहले मैच में उन्होंने शतक भी जड़ा था.

मार्कस एकरमैन और वियान मुल्डर ने जड़ा शतक

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित पहले दिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और बांग्लादेश को महज 91 रन पर समेट दिया. इसके बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की। मार्कस एकरमैन ने शानदार 150 रन बनाए और वियान मुल्डर (100) ने अपने करियर का पांचवां टेस्ट शतक जड़ा, जिससे मेजबान टीम 494/7 के स्कोर तक पहुंची और उन्हें 403 रन की विशाल बढ़त मिल गई।

 

यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज क्यों हुए बाहर? बीसीसीआई ने दी सफाई; गंभीर- गिल के फैसले पर भी दिया जवाब

यह भी पढ़ें- लिस्‍ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्‍लेबाज, वैभव सूर्यवंशी नंबर-1; भारतीय बैटर्स का बोलबाला

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।