विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिस्‍ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्‍लेबाज, वैभव सूर्यवंशी नंबर-1; भारतीय बैटर्स का बोलबाला

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:59 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (फोटो-BCCI)

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (फोटो-BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को अपनी बल्लेबाजी से नया इतिहास लिख दिया। वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक ठोका और लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दोहा में खेले गए मैच में वैभव ने सात चौके और 28 छक्के लगाए। वैभव ने इस पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। मैक्गर्क ने साल 2023-24 में वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 29 गेंदों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसे वैभव ने तोड़ दिया।

भारतीय बैटर्स का जलवा

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है। वैभव तो पहले नंबर पर पहुंच ही गए हैं। वहीं इस सूची में ईशान किशन पांचवें स्थान पर हैं।

ईशान ने साल 2025 में झारखंड के लिए खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी 36 गेंदों में भी बिहार के लिए शतक ठोक चुके हैं। वहीं अनमोलप्रीत सिंह ने साल 2024 में 35 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने ये कारनामा पंजाब के लिए खेलते हुए किया था।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

गेंदें

खिलाड़ी

टीमें

मैदान

साल

28

वैभव सूर्यवंशी (204 रन)

इंडिया ए बनाम यूएई ए

दोहा

2026

29

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (125 रन)

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया

एडिलेड

2023-24

31

एबी डिविलियर्स (149 रन)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

जोहान्सबर्ग

2014-15

32

सकीबुल गनी (128 रन)

बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश

रांची

2025-26

33

ईशान किशन (125 रन)

झारखंड बनाम कर्नाटक

अहमदाबाद

2025-26

35

अनमोलप्रीत सिंह (115* रन)

पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश

अहमदाबाद

2024-25

36

कोरी एंडरसन (131* रन)

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज

क्वींसटाउन

2014

36

ग्राहम रोज (110 रन)

समरसेट बनाम डेवोन

टोरक्वे

1990

36

वैभव सूर्यवंशी (190 रन)

बिहार बनाम अरुणाचल

रांची

2025-26

37

शाहिद अफरीदी (102 रन)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

नैरोबी

1996

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।