विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asia Cup Rising Stars: भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल, टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारने वाली टीम से होगी टक्‍कर

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:11 PM (IST)

भारतीय टीम ने यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां अब उसका सामना टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारने वाली टीम से होगा।

भारत का अजेय टीम से सेमीफाइनल में मुकाबला (फोटो-BCCI)

भारत का अजेय टीम से सेमीफाइनल में मुकाबला (फोटो-BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया ए ने मंगलवार को यूएई को रौंदकर एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत का सामना अंतिम चार में टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली श्रीलंका ए से होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला शुक्रवार, 26 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों की नजर मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी।

भारत का सेमीफाइनल तक का सफर

भारतीय टीम टूर्नामेंट में ग्रुप बी में थी। उसने पहले मैच में नेपाल को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने मैच में पहले बल्लेबजी करे हुए तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की शतकीय पारियों की बदौलत नेपाल के सामने 333 रनों का लक्ष्य रखा था।

विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरा नेपाल पहले ही ओवर से बैकफुट पर चला गया। प्रिंस यादव और हर्षित राणा की दमदार गेंदबाजी की वजह से नेपाल सिर्फ 26 रन पर ऑलआउट हो गया और मैच गंवा दिया।

इसके बाद दूसरे मैच में भारत की भिड़त पाकिस्तान से हुई, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 314 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के लिए शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने शतक लगाया। मगर वो टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। भारत ये मैच 48 रनों से हार गया।

भारत का आखिरी ग्रुप मैच में यूएई से था। उसके लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला था। यूएई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी (53 गेंदों में 204) की तूफानी पारी की वजह से सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

श्रीलंका अब तक नहीं हारी

श्रीलंका का ग्रुप ए में दबदबा रहा। उसे अब तक टूर्नामेंट में कोई नहीं हरा पाया है। श्रीलंका ने पहले मैच में अफगानिस्तान को छह विकेट से एकतरफा मुकाबले में मात दी थी।

इसके बाद दूसरे मैच में उसने हांगकांग, चीन को 24 रनों से पटखनी दी थी। श्रीलंका का ग्रुप स्टेज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ था। इस दौरान श्रीलंका ने सात विकेट से मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बना ली, जहां उसका अब सामना भारत से होगा।

यह भी पढ़ें- 'जो कुछ हुआ वह सही नहीं है, आईसीसी एक्शन ले', भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल पर भड़के हरभजन

यह भी पढ़ें- 'पूरे बिहार को गर्व है', BCA अध्यक्ष ने रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक लगाने पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बांधे पुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।