VHT: Darshan Nalkande के 'पंजे' के बाद Aman Mokhade का शतक, कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंची विदर्भ
विदर्भ ने कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर ...और पढ़ें

विदर्भ फाइनल में पहुंची।
HighLights
विदर्भ ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
करुण नायर ने खेली 76 रन की पारी
18 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दर्शन नालकंडे के 5 विकेट के बाद अमन मोखाडे की शतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक टीम 49.4 ओवर में 280 रन पर सिमट गई। जवाब में विदर्भ ने 46.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
मयंक अग्रवाल ने बनाए 9 रन
कर्नाटक की शुरुआत खराब रही और कप्तान मयंक अग्रवाल 9 रन ही बना सके। इन फॉर्म देवदत्त पडिक्कल (4) भी फेल रहे। ध्रुव प्रभाकर ने पारी को संभाला और 28 रन बनाए। 3 नंबर पर उतरे करुण नायर शतक से चूक गए। उन्होंने 90 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। विकेटकीपर कृष्णन श्रीजीत (54) ने भी अर्धशतक लगाया।
दर्शन ने चटकाए 5 विकेट
इसके बाद श्रेयस गोपाल ने 36, विद्याधर पाटिल ने 1, अभिनव मनोहर ने 26, अभिलाष शेट्टी ने 4 और विजयकुमार वैशाक ने 17 रन बनाए। विदर्भ की ओर से दर्शन नालकंडे ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 4.80 की इकोनॉमी से 48 रन देकर 5 सफलताएं प्राप्त कीं। यश ठाकुर ने भी 2 विकेट लिए।
अथर्व सस्ते में हुए आउट
281 रन चेज करने उतरी विदर्भ को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। अथर्व तायडे सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर आए ध्रुव शोरे ने अमन मोखाडे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। ध्रुव अर्धशतक से चूक गए और 47 रन बनाकर कैच आउट हुए।
अमन मोखाडे ने लगाया शतक
4 नंबर आए रविकुमार समर्थ ने अमन के साथ मिलकर 112 गेंदों पर 147 रन की साझेदारी की। अमन शतक लगाने के बाद देवदत्त पडिक्कल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 122 गेंदों पर 138 रन की पारी खेली। इस दौरान विदर्भ के बल्लेबाज ने 12 चौके और 2 सिक्स लगाए। रोहित बिनकर ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं समर्थ 76 रन बनाकर नाबाद रहे।
