विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vijay Hazare Trophy: पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक का सामना विदर्भ से, पडिक्कल को फिर दिखाना होगा दम

Published: Wed, 14 Jan 2026 07:00 PM (IST)

कर्नाटक और विदर्भ के विरुद्ध गुरुवार को होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में देवदत्त पडिक्कल पर नजरें ...और पढ़ें

आग उगल रहा है बल्‍ला।

आग उगल रहा है बल्‍ला।

HighLights

  1. बेंगलुरु में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा मैच

  2. देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में चल रहे

  3. क्वार्टर फाइनल में लगाया था अर्धशतक

बेंगलुरु, पीटीआई: बेहतरीन फार्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक और विदर्भ के विरुद्ध गुरुवार को होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर पैदा कर सकते हैं। पडिक्कल इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन फार्म का नजारा मुंबई के विरुद्ध क्वार्टर फाइनल में किया था, जहां उनके नाबाद अर्धशतक की मदद से कर्नाटक ने जीत हासिल की थी।

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने मौजूदा सत्र में चार शतक लगाए हैं और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा कर्नाटक की टीम में कप्तान मयंक अग्रवाल, करुण नायर और अभिनव मनोहर जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जिससे वह इस विभाग में काफी मजबूत नजर आ रहा है।

कर्नाटक के गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, विद्याधर पाटिल और विजयकुमार वैशाक की उसकी तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने इस सत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। विदर्भ के बल्लेबाजों ने भी इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसकी टीम कई अवसरों पर 300 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है।

बड़ौदा के विरुद्ध ग्रुप चरण में उसकी नौ विकेट की जीत उल्लेखनीय है, जिसमें उसकी टीम ने 293 रन का लक्ष्य 50 गेंद शेष रहते हासिल किया था। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अमन मोकडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार शतक और एक अर्धशतक बनाया है।

हालांकि, पिछले दो मैचों में वह दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। अथर्व तायडे और ध्रुव शोरे जैसे खिलाड़ी विदर्भ की बल्लेबाजी को और मजबूती प्रदान करते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर शानदार फार्म में हैं और सात मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं।

कर्नाटक टीम

मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैश्यक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, वैधवथ कावेरप्पा, शरथ बीआर, श्रीषा आचार, मनवंत कुमार एल, हर्षिल धर्माणी, ध्रुव प्रभाकर।

विदर्भ टीम

अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), यश ठाकुर, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, पार्थ रेखाडे, दर्शन नालकांडे, शुभम दुबे, अक्षय वाडकर, गणेश भोसले, दीपेश परवानी।

यह भी पढ़ें- VHT 2025: 37 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी, मैदान पर उतरते ही जमा दिया 'दोहरा शतक'

यह भी पढ़ें- Devdutt Padikkal जैसा कोई नहीं! विजय हजारे ट्रॉफी में ये बड़ा कारनामा करने वाले बने पहले बल्‍लेबाज