Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Pak vs Aus U19 WC 2024 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 5 साल बाद कटाया U19 WC के फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दी मात

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच आज बेनोनी में अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 1 विकेट से धूल चटाई और अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। कंगारू टीम के कप्‍तान हफ वेबजेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

By Abhishek NigamThu, 08 Feb 2024 09:42 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

U19 WC 2024 2nd Semi Final Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच आज बेनोनी में अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 1 विकेट से धूल चटाई और अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।

कंगारू टीम के कप्‍तान हफ वेबजेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम 179 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2018 के बाद अब अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में कंगारू टीम इससे पहले कुल पांच बार पहुंची थी। यह छठी बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच खेलने उतरेगी। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होना है, जिसका मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। 

8 Feb 20249:21:18 PM
PAK vs AUS LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

 ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को अंडर 19 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में 1 विकेट से हराया। इस मैच में जीत हासिल कर कंगारू टीम ने अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रोमांचक मुकाबले में 5 गेंद बाकी रहते हुए राफ ने चौका लगाकर टीम को ये जीत दिलाई। पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

8 Feb 20249:15:02 PM
AUS vs PAK U19 Live Score: 6 गेंदों पर 3 रन की जरूरत

ऑस्ट्रेलियाई टीम को अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए 6 गेंदों पर 3 रन की दरकार हैं।

8 Feb 20248:57:17 PM
AUS vs PAK U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का गिरा 9वां विकेट

पारी के 46वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका लगा। अली रजा ने माहली बियर्डमैन को बोल्ड किया। इस दौरान वह खाता भी नहीं खोल सके।

8 Feb 20248:35:20 PM
PAK vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 24 रन

ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 43 गेंदों में 24 रन की दरकार है। इस जीत को हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी।

8 Feb 20247:27:12 PM
PAK U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

 ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। पारी के 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी के रूप में कंगारू टीम को पांचवां झटका लगा।

8 Feb 20246:48:56 PM
PAK vs AUS Live: उबैद ने रेयान को किया बोल्ड

उबैद शाह ने पारी के 17वें ओवर में रेयान हिक्स को बोल्ड किया। इस दौरान रेयान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी अच्छी शुरुआत के बावजूद बिखरी हुई नजर आ रही है। 17 ओवर के बाद कंगारू टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं।

8 Feb 20246:43:08 PM
AUS vs PAK U19: ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई

16 ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। नावीद अहमद खान की गेंद पर हैरी रन आउट हुए। इस दौरान वह 5 रन ही बना सके।

16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 54/3

8 Feb 20246:37:41 PM
AUS vs PAK U19: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार

15 ओवर के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। नावीद अहमद ने कप्तान हफ वेबजेन को हारून अर्शद के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे।

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिय का स्कोर 51/2 रहा।

8 Feb 20246:31:47 PM
PAK vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

 180 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 33 रन के स्कोर पर कंगारू टीम ने पहला विकेट गंवाया। सैम के रूप में कंगारू टीम का पहला विकेट गिरा। अली रजा ने उन्हें बोल्ड किया। इस दौरान सैम 14 रन बनाकर आउट हुए।


12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/1

8 Feb 20246:13:24 PM
Pak vs Aus Live Score: ऑस्‍ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 180 के लक्ष्‍य का पीछा करने उतर चुकी है। सैम कोंसतास और हैरी डिक्‍सन ने शुरुआत से ही संभलकर बल्‍लेबाजी करना शुरू की। पाकिस्‍तान के गेंदबाज ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर्स को आउट करने का तरीका नहीं खोज पा रहे हैं। 9 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पाकिस्‍तान की पहले विकेट की तलाश जारी है।

9 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 30/0। सैम कोंसतास 12* और हैरी डिक्‍सन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Feb 20245:08:31 PM
PAK vs AUS U19 Live Score: 179 रन पर सिमटी पाकिस्तान की पारी

 पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 48.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। अजान और आराफत ने अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया। टॉम स्ट्रैकर ने अकेले ही 6 विकेट अपने नाम किए और पाकिस्तान टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।

8 Feb 20244:54:48 PM
PAK vs AU U19 live: पाकिस्तान का गिरा आठवां विकेट

 पारी के 47वें ओवर की चौथी गेंद पर उबैद शाह के रूप में टीम को आठवां झटका लगा। टॉम स्ट्रैकर ने हैरी डिक्सन के हाथों उबैद को कैच आउट कराया। इस दौरान वह 6 रन ही बनाकर सस्ते में आउट हुए।

47 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 173/8 रहा।

8 Feb 20244:48:44 PM
AUS vs PAK U19 Live: बैकफुट पर पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम ने 46 ओवर तक 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। उबैद और नाविद की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बैटर्स क्रीज पर टिक नहीं पा रहे हैं।

8 Feb 20244:05:31 PM
PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 120 रन के पार

36 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन पर पहुंच गया। आराफत और अजान के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान टीम के पास शानदार गेंदबाजी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुश्किल होगा लक्ष्य हासिल करना।

8 Feb 20243:03:24 PM
PAK U19 vs AUS U19 Live: पाकिस्तान की हालत खस्ता

पाकिस्तान टीम ने 19 ओवर के खेल तक 50 रन का स्कोर पार कर लिया। पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अहमद हसन एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस दौरान वह 18 गेंदों पर 4 ही रन बना सके।

8 Feb 20242:52:40 PM
PAK U19 vs AUS U19 Live: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान साद बैग टॉम स्ट्रैकर के जाल में फंसे और हैरी ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान सैद 3 रन ही बना सके।

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन रहा।

8 Feb 20242:21:09 PM
Pak vs Aus Live Score: पाकिस्‍तान ने गंवाया दूसरा विकेट

 कैलक विडलर ने पारी के 10वें ओवर में ओपनर शाहजेब खान को आउट करके पावरप्‍ले में ऑस्‍ट्रेलिया को बढ़त दिला दी है। विडलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहजेब खान को कप्‍तान वेबजेन के हाथों कैच आउट कराया। शाहजेब खान ने 30 गेंदों में 4 रन बनाए।

10 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 27/2। साद बैग 0* और अजान आवास 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Feb 20242:14:31 PM
Pak vs Aus Live Score: पाकिस्‍तान को लगा पहला झटका

 टॉम स्‍ट्रेकर ने पारी के 9वें ओवर में पाकिस्‍तान को पहला झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर स्‍ट्रेकर ने हुसैन को पिएक के हाथों कैच आउट कराया। स्‍ट्रेकर ने बैक ऑफ द लेंथ गेंद डाली, जिस पर हुसैन ने पुल शॉट खेलना चाहा। मगर गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से से लगकर हवा में गई। स्‍क्‍वायर लेग पर मौजूद पिएक ने आसानी से कैच लपका। शामिल हुसैन ने 23 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। अजान आवेस तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए।

9 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 26/1। शाहजेब खान 4* और अजान आवेस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Feb 20241:51:15 PM
Pak vs Aus Live Score: पाकिस्‍तान की सधी हुई शुरुआत

पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करने के न्‍यौते को स्‍वीकार किया और सधी हुई शुरुआत की है। शामिल हुसैन ने पारी के तीसरे ओवर में मैच की पहली बाउंड्री जमाई। ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज माहली बियर्डमैन और कैलम विडलर अच्‍छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।

4 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 13/0। शाहजेब खान 4* और शामिल हुसैन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us