Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Highlights: 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच, हो गया एलान

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement: भारत ने पिछले साल साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब उसकी नजरें अगले साल इस खिताब को बचाने की होगी। टीम इंडिया सात फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

By Abhishek Upadhyay Tue, 25 Nov 2025 07:24 PM (GMT+05:30)
अगले साल भारत में होना है टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन

अगले साल भारत में होना है टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। आईसीसी के चेयरमैन जय शर्मा ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

इस टूर्नामेंट से जुड़े बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगा। गत विजेता भारत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी। इन दो मुकाबलों के बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाले हाई वोल्टेज मैच के लिए कोलंबो का रुख करेगी।

भारत अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। पूरा टूर्नामेंट भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत सात फरवरी से होगी और फाइनल आठ मार्च को खेला जाएगा। 

25 Nov 20258:01:45 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: पहले दिन तीन मैच


टूर्नामेंट की शुरुआत सात फरवरी से होगी और पहले ही दिन तीन मैच होंगे। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें कोलंबो में टकराएंगी। दूसरा मैच बेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होग। तीसरा मैच भारत और अमेरिका के बीच होगा। 

25 Nov 20257:58:45 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: इस प्रकार हैं सभी ग्रुप


ग्रुप-ए : भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए

ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान

ग्रुप- सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली

ग्रुप-सी: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

25 Nov 20257:50:35 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: पूरा शेड्यूल आया सामने


आईसीसी ने एक्स पर पूरा शेड्यू जारी कर दिया। फाइनल आठ मार्च को कोलंबो या अहमदाबाद में होगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा है तो फिर ये फाइनल कोलंबो में होगा नही तो अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। 

25 Nov 20257:44:45 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच


भारत को पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अहमदाबाद में खेलगी। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में दूसरा मैच खेलेगी। 15 तारीख को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी और 18 फरवरी को मुंबई में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

25 Nov 20257:40:32 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: कुल 55 मैचों का होगा आयोजन


इस बार टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। टीमों को चार ग्रुप मेें बांटा गया है। 

25 Nov 20257:30:19 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: इन स्टेडियमों में होंगे मैच


अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम, कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे

25 Nov 20257:21:21 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बैसडर


रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बैस्डर बनाया गया है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था। 

25 Nov 20257:16:36 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: इन शहरों में होंगे मैच


टी20 वर्ल्ड कप के मैच कुल सात स्टेडियम में होगे। भारत के पांच शहर और श्रीलंका के दो शहरों के तीन स्टेडियम मेजबानी करेंगे। अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, कोलंबो, कैंडी इन शहरों में होंगे मैच

25 Nov 20257:09:12 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: सात फरवरी से होगी शुरुआत


टी20 वर्ल्ड कप-2026 की शुरुआत सात फरवरी से होगी जबकि फाइनल मैच आठ मार्च को खेला जाएगा। 

25 Nov 20257:04:31 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: कुछ ही देर में एलान


टी20 वर्ल्ड कप-2026 के शेड्यूल का एलान कुछ ही देर में होने वाला है। इवेंट शुरू हो चुका है और भारत को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी इस इवेंट में मौजूद हैं। साथ ही मौजूद हैं सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर। 

25 Nov 20256:44:27 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: क्या इतिहास रच पाएगी टीम इंडिया?


टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने के मौका है। भारतीय टीम बतौर मौजूदा विजेता मैदान पर उतरेगी। अगर वह खिताब जीतने में सफल रही है तो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम के साथ-साथ खिताब बचाने वाली पहली टीम भी बन जाएगी। अभी तक किसी भी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है और न ही कोई टीम खिताब बचा पाई है। 

25 Nov 20256:38:41 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: इटली ने किया क्वालिफाई


इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सी लेंगी इनमें से एक इटली की टीम होगी जिसने इस बार क्वालिफाई किया है। फुटबॉल में ये देश विश्व विजेता रह चुका है लेकिन क्रिकेट मे ंपहली बार किसी वर्ल्ड कप में हिस्सा बनेगा। 

25 Nov 20256:20:45 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: किन-किन शहरों में होंगे मैच?


शेड्यूल के साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि टी20 वर्ल्ड कप के मैच किन-किन मैदानों पर खेले जाएंगे। वैसे इनमें कुछ नाम तय है जिनमें अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और दिल्ली के अलावा श्रीलंका से कोलंबो का नाम शामिल है। 

25 Nov 20255:47:26 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: भारत का पहला मैच अमेरिका से?


इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच आठ फरवरी को अमेरिका से हो सकता है। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से टीम इंडिया की टक्कर हो सकती है। 

25 Nov 20255:42:37 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live:  कब होगा भारत और पाकिस्तान का मैच?


भारत और पाकिस्तान के मैच का सभी को इंतजार रहता है। इस वर्ल्ड कप में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। शेड्यूल के आधिकारिक एलान के बाद इसकी पुष्टि हो सकती है। 

25 Nov 20255:40:48 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: पाकिस्तान नहीं आएगा भारत


हालांकि, इस बीच एक बात तय मानी जा रही है और वो ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत नहीं आएगी और वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। ठीक वैसा जैसा आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था। 

25 Nov 20255:39:26 PM

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: आज होगा शेड्यूल का एलान

अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का एलान आज होने वाला है। आईसीसी ने सभी चीजें तय कर ली हैं बस अब कुछ ही देर में वह एलान कर देगा। इसी के साथ साफ हो जाएगा की भारत में किन शहरों में मेजबानी मिली है और श्रीलंका में कहां मैच खेले जाएंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us