यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WI vs IRE: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, सुपर-12 में अपनी जगह की पक्की
WI vs IRE टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 142 रन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2022 के क्वालिफाइंग के एक रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात दे दी। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज के सुपर-12 में पहुंचने की उम्मीद को झटका लगा है। वहीं आयरलैंड की टीम ने सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

किंग की पारी न आई काम
वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो के मुकाबले में ब्रैंडन किंग ने अर्धशतकीय पारी खेली। किंग 48 गेंदों में 62 रन बनाते हुए अंत तक नाबाद रहे। जॉनसन चार्ल्स ने 18 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। ओडिन स्मिथ ने 19 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।
सुपर-12 में पहुंचा आयरलैंड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम के ओपनरों ने सधी हुई शुरूआत की। पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी ने वेस्टइंडीज गेंदबाजों की लाइनलेंथ बिगाड़ दी। स्टर्लिंग ने 48 गेंदों में 66 रनों की उम्दा पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। वहीं बालबर्नी ने 23 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली। लोर्कन टकर ने अंत में 35 गेंदों पर 45 रनों की तेज पारी खेली।

वेस्टइंडीज की तरफ से अकील होसिन एक मात्र सफल गेंदबाज रहे। बाकी कोई भी गेंदबाज आयरलैंड के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका। आयरलैंड की इस जीत से वेस्टइंडीज का सुपर-12 में पहुंचने का सपना लगभग टूट सा गया है।
बता दें कि आयरलैंड जो अपने पिछले पांच टी 20 विश्व कप में पहले दौर से आगे निकलने में विफल रही है, उसने न केवल सुपर-12 में जगह बनाई, बल्कि दो बार के चैंपियन को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है।
image credit-twitter
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: शाहीन अफरीदी के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया प्लान, नेट प्रैक्टिस में जमकर बहाया पसीना
