विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Syed Mushtaq Ali Trophy: हार्दिक पांड्या का दमदार प्रदर्शन जारी, शार्दुल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड; देखें सभी मैचों के रिजल्‍ट

Published: Fri, 29 Nov 2024 11:08 PM (IST)

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। त्रिपुरा के विरुद्ध ने 23 गेंद ...और पढ़ें

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं हार्दिक पांड्या। इमेज- एक्‍स
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं हार्दिक पांड्या। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. ईशान किशन ने खेली नाबाद 77 रन की पारी
  2. हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर बनाए 47 रन
  3. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में लुटा दिए 69 रन

 नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से जोरदार प्रदर्शन लगातार जारी है। त्रिपुरा के विरुद्ध महज 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने हार्दिक के 23 गेंद में 47 रन की मदद से सिर्फ 11.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया।

हार्दिक ने बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान के एक ओवर में 28 रन बटोरे जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहे। हार्दिक ने अब तक इस टूर्नामेंट में अविजित 74, अविजित 41, 69 और 47 रन की पारी खेली है। उन्होंने साथ ही दो विकेट भी झटके हैं।

शार्दुल को केरल के बल्लेबाजों ने जमकर पीटा

हैदराबाद में ग्रुप ई के मैच में केरल ने मुंबई को 43 रन से शिकस्त दी जिसमें शार्दुल ठाकुर ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में अनदेखी होने के बाद ठाकुर ने चार ओवर में 69 रन लुटाए जो टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज द्वारा खर्च किए गए संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन हैं।

ठाकुर ने मैच के पहले ओवर में संजू सैमसन (04) का विकेट झटका लेकिन फिर उनकी गेंदों पर छह छक्के और पांच चौके लगे। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234/5 का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में मुंबई 191/9 का स्कोर ही बना सकी।

दिल्ली ने बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

दिल्ली ने नियमित विकेटकीपर अनुज रावत सहित अपने सभी 11 खिलाड़ियों का गेंदबाजी के लिए इस्तेमाल किया जो क्रिकेट में पहली बार हुआ है। मणिपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर केवल 120 रन ही बना सकी।

जिसमें उसके विकेटकीपर बल्लेबाज अहमद शाह ने 32 रन बनाए। शाह के अलावा कप्तान रेक्स सिंह ने 23 रन बनाए। दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें धुल (अविजित 59) की पारी अहम रही जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।

किशन ने जड़ा 16 गेंदों में अर्धशतक

अनुकूल राय के चार विकेटों के दम पर झारखंड ने अरुणाचल प्रदेश को मात्र 93 के स्कोर पर समेट दिया। इसके जवाब में ईशान किशन ने मात्र 23 गेंदों में अविजित 77 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को केवल 4.3 ओवरों में ही जीत दिला दी। किशन ने पांच चौके और नौ छक्कों वाली अपनी पारी में अर्धशतक केवल 16 गेंदों में पूरा कर लिया था।

आज के सभी मुकाबलों का हाल

  • हैदराबाद ने बिहार को 9 विकेट से हराया।
  • सैराष्‍ट्र ने उत्‍तराखंड को 43 रन से मात दी।
  • हिमाचल प्रदेश ने जम्‍मू एंड कश्‍मीर को 3 विकेट से परास्‍त किया।
  • आंध्र ने महाराष्‍ट्र को 75 रन से रौंदा।
  • केरल ने मुंबई को 43 रन से पटखनी दी।
  • चंडीगढ़ ने छत्‍तीसगढ़ के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की।
  • विदर्भ ने असम को 8 विकेट से पराजित किया।
  • मणिपुर के खिलाफ दिल्‍ली ने 4 विकेट से विजय प्राप्‍त की।
  • बड़ौदा के खिलाफ मैच को त्रिपुरा ने 7 विकेट से अपने नाम किया।
  • मिजोरम और पंजाब के बीच मैच टाई रहा।
  • उत्‍तर प्रदेश ने हरियाणा को 4 विकेट से धूल चटाई।
  • गुजरात ने तमिलनाडु को 9 रन से हराया।
  • मध्‍यप्रदेश ने बंगाल को 6 विकेट से मात दी।
  • कर्नाटक ने सिक्‍क‍िम को 8 विकेट से रौंदा।
  • झारखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से हराया।
  • राजस्‍थान ने मेघालय को 9 विकेट से हराया।
  • पुडुचेरी ने ओडिशा को 16 रन से हराया।
  • सर्विसेज ने नागालैंड को 106 रन से मात दी।

ये भी पढ़ें: Ajinkya Rahane होंगे कोलकाता नाइटराइडर्स के अगले कप्‍तान! संजू सैमसन की टीम के खिलाफ ठोका तेज तर्रार अर्धशतक