Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ishan Kishan: MI ने ठुकराया तो SRH ने अपनाया, IPL 2025 से पहले ठोके 5 चौके और 9 छक्‍के; 4 ओवर में जिता दिया मैच

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 10:06 PM (IST)

    IPL 2025 से पहले ईशान किशन के बल्‍ले ने आग उगली है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 334.78 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 23 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। इस दौरान झारखंड के सलामी बल्‍लेबाज ने 5 चौके और 9 छक्‍के ठोक दिए।

    Hero Image
    ईशान किशन ने ठोका तूफानी अर्धशतक। इमेज- बीसीसीआई

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले ईशान किशन के बल्‍ले ने आग उगली है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 334.78 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 23 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। इस दौरान झारखंड के सलामी बल्‍लेबाज ने 5 चौके और 9 छक्‍के ठोक दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 विकेट से जीता मुकाबला

    ईशान ने 74 रन तो बाउंड्री से ही ठोक दिए। उत्‍कर्ष सिंह ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 2 चौकों की मदद से 6 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। इस साझेदारी की बदौलत झारखंड ने 4.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 10 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। ईशान किशन को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    2 करोड़ था बेस प्राइस 

    हाल ही में हुए मेगा ऑक्‍शन में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। मुंबई इंडियंस, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और पंजाब किंग्‍स ने भी ईशान पर बोली लगाई थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिटेन नहीं किया था।

    ईशान ने अब तक खेले 105 मैच

    ईशान किशन 2016 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्‍सा हैं। उन्‍होंने लीग में अब तक 105 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 28.43 की औसत और 135.87 की स्‍ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। लीग में ईशान के नाम 16 अर्धशतक हैं। ईशान आईपीएल में आईपीएल में शतक नहीं लगाया है। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट टीम में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 99 रन है।

    तीसरी फ्रेंचाइजी से खेलेंगे ईशान

    IPL 2025 में ईशान किशन तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह 2 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। IPL 2016-17 में वह गुजरात लायंस के लिए खेले थे। इके बाद IPL 2018 से IPL 2024 तक वह मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रहे।

    IPL 2020 में ईशान ने बल्‍ले से कहर ढाया था। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 14 मुकाबलों में 516 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्‍होंने 99 रन ठोक दिए थे। IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें 15.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

    ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से रिलीज हुए Ishan Kishan को हुआ करोड़ों का नुकसान, ऑरेंज आर्मी को चैंपियन बनाने की मिली जिम्‍मेदारी

    IPL में ईशान किशन के आंकड़े

    • IPL 2016: 42 रन
    • IPL 2017: 277 रन
    • IPL 2018: 275 रन
    • IPL 2019: 101 रन
    • IPL 2020: 516 रन
    • IPL 2021: 241 रन
    • IPL 2022: 418 रन
    • IPL 2023: 454 रन
    • IPL 2024: 320 रन

    ये भी पढ़ें: Ajinkya Rahane होंगे कोलकाता नाइटराइडर्स के अगले कप्‍तान! संजू सैमसन की टीम के खिलाफ ठोका तेज तर्रार अर्धशतक