विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajinkya Rahane होंगे कोलकाता नाइटराइडर्स के अगले कप्‍तान! संजू सैमसन की टीम के खिलाफ ठोका तेज तर्रार अर्धशतक

Published: Fri, 29 Nov 2024 08:24 PM (IST)

Ajinkya Rahane IPL के पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया था। ऑक्‍शन में ...और पढ़ें

अजिंक्‍य रहाणे ने केरल के खिलाफ लगाया अर्धशतक। इमेज- बीसीसीआई
अजिंक्‍य रहाणे ने केरल के खिलाफ लगाया अर्धशतक। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं रहाणे
  2. कोलकाता को है कप्‍तान की तलाश
  3. रहाणे ने आईपीएल में बनाए 4642 रन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्‍शन पूरा हो गया है। सभी टीमों ने साऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में जमकर खरीदारी की। पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया था।

ऑक्‍शन में भी KKR ने श्रेयस को नहीं खरीदा। ऐसे में सवाल उठने लगे थे कि फ्रेंचाइजी का अगला कप्‍तान कौन होगा? हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अब इस बात के संकेत दे दिए हैं कि 18वें सीजन में उनका कप्‍तान कौन होने वाला है।

रहाणे ने ठोका अर्धशतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ई में शुक्रवार को मुंबई टीम का सामना संजू सैमसन की कप्‍तानी वाली केरल से हुआ। इस मैच में अजिंक्‍य रहाण ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की। मैच में रहाणे ने अर्धशतक लगाया।

4 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए रहाणे ने 194.29 की स्‍ट्राइक रेट से 35 गेंदों पर 68 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौकों के साथ ही 4 छक्‍के भी लगाए। विनोद कुमार की गेंद पर मरुथुंगल अजिनास ने रहाणे का कैच लपका।

केकेआर ने जमकर की तारीफ

रहाणे की इस पारी के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए कि वह फ्रेंचाइजी के अगले कप्‍तान हो सकते हैं। उन्‍होंने एक्‍स पर रहाणे की पारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कंसिस्‍टेंसी का नया नाम है अजिंक्य रहाणे!' बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स को अगले सीजन के लिए कप्‍तान की तलाश है। ऐसे में रहाणे अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं।

2008 से खेल रहे हैं आईपीएल

अजिंक्‍य रहाणे 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 185 मैच खेले हैं। इस दौरान रहाणे ने 30.14 की औसत और 123.42 की स्‍ट्राइक रेट से 4642 रन बनाए हैं। लीग में उन्‍होंने 30 अर्धशतक के साथ ही 2 शतक भी लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 105 रन है। पहले 2 सीजन वह मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा थे।

ये भी पढ़ें: KKR ने बिना उम्‍मीद वाले भारतीय ऑलराउंडर को बना डाला मालामाल, IPL Auction में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा

इसके बाद IPL 2011 से IPL 2015 वह राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद अगले 2 सीजन के लिए रहाणे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से जुड़ गए थे। IPL 2018 और IPL 2019 में वह एक बार फिर RR का हिस्‍सा बने। IPL 2020, IPL 2021 में व‍ह दिल्‍ली कैपिटल्‍स, IPL 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स और IPL 2023-24 चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए खेले। अब उनकी एक बार फिर कोलकाता में वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें: KKR Team for IPL 2025: कोलकाता ने 119.95 करोड़ खर्च करके 21 खिलाड़‍ियों का बनाया स्‍क्‍वाड, जानें किसको कितने रुपये में खरीदा