Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

SRH vs CSK Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से दी मात, नितीश रेड्डी के बल्ले से निकला विनिंग सिक्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 18वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के बीच खेला गया। हैदराबाद ने घरेलू मैदान पर दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी।

By Priyanka Joshi Fri, 05 Apr 2024 10:59 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 18वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के बीच खेला गया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। 

सीएसके टीम ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए शिवम दुबे और अंजिक्य रहाणे की शानदार पारियों की वजह से स्कोर बोर्ड पर 165 रन टांगे। सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य दिया। 

सीएसके के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। पहले पावरप्ले में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 46 रन जोड़े। मोईन अली ने पहले ओवर में ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया था। 

अभिषेक के आउट होने के बाद मार्करम ने मोर्चा संभाला। संभल कर खेलते हुए अर्धशतक बनाया। ट्रेविस हेड ने 37 रन का योगदान दिया। 11 गेंद शेष रहते हैदराबाद ने मैच जीत लिया। मोईन अली को दो विकेट मिले।

SRH vs CSK Playing 11: हैदराबाद बनाम सीएसके की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना

5 Apr 202410:52:44 PM
SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

 हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। नितीश रेड्डी के बल्ले से विनिंग सिक्ल निकला। मार्करम ने अर्धशतकीय पारी खेली। 

5 Apr 202410:41:40 PM
SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका

 मोईन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी सफलता दिलाई। शाहबाज 18 रन बनाकर आउट हुए। नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 

16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 143/4

5 Apr 202410:29:56 PM
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई को मिली तीसरी सफलता

 चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी सफलता मिली। एडन मार्करम हाफ सेंचुरी बनाकर आउट हुए। 

14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 132/3

5 Apr 202410:19:45 PM
SRH vs CSK Live Score: धीरे-धीरे जीत की ओर हैदराबाद

 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं। मार्करम 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। शाहबाज 4 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। चेन्नई को किसी चमत्कार का इंतजार है। 

12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 118/2

5 Apr 202410:11:19 PM
SRH vs CSK Live Score: 31 रन बनाकर आउट हुए ट्रेविस हेड

 हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। महेश तीक्षणा ने ट्रेविस हेड को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। रचिन रवींद्र ने कैच पकड़ा।

5 Apr 20249:59:00 PM
SRH vs CSK Live Score: पहले पावरप्ले में बने 78 रन

 चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की हैदराबाद के बल्लेबाजों ने खूब पिटाई की है। अभी तक मात्र एक विकेट गिरा है। मार्करम और ट्रेविस हेड लगातार रन बना रहे हैं। 

5 Apr 20249:47:46 PM
SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

 अभिषेक शर्मा के रूप में हैदराबाद को पहला झटका लगा। एडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए और छाए हैं। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर गेंदबाजों की खूब पिटाई कर रहे हैं। 

4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 57/1

5 Apr 20249:36:24 PM
SRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया तगड़ा पलटवार

 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं घट रहा है। पहले ही ओवर में मोईन अली ने ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा के बल्ले से छक्के पर छक्के निकल रहे हैं। मुकेश चौधरी के ओवर में 27 रन बने।

2 ओवर के बाद SRH का स्कोर- 35/0

5 Apr 20249:13:51 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके ने हैदराबाद को दिया 166 रन का लक्ष्य

सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 165 रन का स्कोर बनाया। सीएसके की तरफ से शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। रहाणे के बल्ले से 35 रन निकले। आखिरी ओवर में कुल 7 रन बने। धोनी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। जडेजा के बल्ले से 31 रन निकले।

5 Apr 20249:13:46 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके ने हैदराबाद को दिया 166 रन का लक्ष्य

सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 165 रन का स्कोर बनाया। सीएसके की तरफ से शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। रहाणे के बल्ले से 35 रन निकले। आखिरी ओवर में कुल 7 रन बने। धोनी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। जडेजा के बल्ले से 31 रन निकले।

5 Apr 20249:13:44 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके ने हैदराबाद को दिया 166 रन का लक्ष्य

सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 165 रन का स्कोर बनाया। सीएसके की तरफ से शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। रहाणे के बल्ले से 35 रन निकले। आखिरी ओवर में कुल 7 रन बने। धोनी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। जडेजा के बल्ले से 31 रन निकले।

5 Apr 20249:09:09 PM
SRH vs CSK Live Score: 3 गेंद खेलने के लिए मैदान पर उतरे धोनी

धोनी आखिरी ओवर में बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे।

5 Apr 20249:08:31 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके ने गंवाए 5 विकेट

सीएसके को आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा। टी नटराजन ने मिचेल को अपना शिकार बनाया।

5 Apr 20248:48:35 PM
SRH vs CSK Live Score: रहाणे हुए आउट

15 ओवर के बाद सीएसके ने 4 विकेट गंवाए। सीएसके की तरफ से अंजिक्य रहाणे (35) और रविंद्र जडेजा (7) रन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

5 Apr 20248:31:52 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके का स्कोर 100 रन के पार

12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन रहा। शिवम दुबे (43) और अंजिक्य रहाणे (22) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

5 Apr 20248:05:31 PM
SRH vs CSK Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ बने शाहबाज का शिकार

हैदराबाद की तरफ से शाहबाज अहमद ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया। अब्दुल समद ने शहबाज का कैच लपका।

5 Apr 20248:02:29 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके का स्कोर 50 रन के पार

 7 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट गंवाकर 54 रन हो गया है।

5 Apr 20247:54:15 PM
SRH vs CSK Live Score: पांच ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 33/1

सीएसके का स्कोर पांच ओवर के बाद 1 विकेट गंवाए 33 रन हो गया है। ऋतुराज (13) और रहाणे (8) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

5 Apr 20247:47:11 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके का गिरा पहला विकेट

25 रन के स्कोर पर सीएसके को पहला झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने रचिन रविंद्र को अपना शिकार बनाया। एडन मार्करम ने उनका आसान-सा कैच लपका। इस दौरान रचिन 12 रन ही बना सके। भुवी ने तीन मैच के बाद इस मैच में मौजूदा सीजन का पहला विकेट हासिल किया।

5 Apr 20247:37:39 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके की बैटिंग शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके की बैटिंग शुरू हो चुकी हैं। पहले ओवर में कुल 7 रन आए। रचिन और ऋतुराज की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

5 Apr 20247:29:18 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके और हैदराबाद की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना

5 Apr 20247:09:18 PM
SRH vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए बदलाव

टॉस जीतकर पैट कमिंस ने बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। मयंक अग्रवाल अनफिट होने के चलते यह मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह नीतीश रेड्डी को मौका मिला हैं। टी नटराजन भी वापसी कर रहे हैं।

सीएसके टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के वक्त कहा कि वह प्लेइंग-11 में 3 बदलाव के साथ उतरे हैं। पथिराना यह मैच नहीं खेल रहे। मोइन अली, मथीशा तीक्षणा और मुकेश चौधरी को प्लेइंग-11 में जगह मिली हैं।

5 Apr 20247:03:23 PM
SRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

Slashing with the bat first! 🥳💥#WhistlePodu #SRHvCSK

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2024
5 Apr 20246:05:53 PM
SRH vs CSK Live Score: सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज जंग

सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us