विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SL vs WI: 3 साल बाद लौटे इविन लुइस ने उड़ाया श्रीलंकाई गेंदबाजों का धुआं, बारिश के बाद बरसाए चौके-छक्के,विंडीज की बचाई लाज

Published: Sun, 27 Oct 2024 08:39 AM (IST)

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर अपनी लाज बचा ...और पढ़ें

इविन लुइस ने श्रीलंका के खिलाफ जमाया शतक
इविन लुइस ने श्रीलंका के खिलाफ जमाया शतक

HighLights

  1. SL vs WI: तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को मिली जीत
  2. SL vs WI: इविन लुइस ने तीसरे वनडे में जमाया शतक
  3. SL vs WI: श्रीलंका ने 2-1 से जीती सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इविन लुइस की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए तीसरे वनडे मैच में आठ विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में बारिश ने खलला डाला जिसके कारण मैच को 23 ओवर प्रति पारी किया गया। बारिश के बाद लुइस का बल्ला चला जिससे 61 गेंदों पर 102 रनों की पारी निकली। इस तूफानी बैटिंग के दम पर विंडीज ने श्रीलंरा द्वारा रखा गया 197 रनों का टारगेट एक ओवर पहले ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 156 रन बनाए। डकवर्थ लुइस नियम के तहत विंडीज को 197 रनों का टारगेट मिला जिसे हासिल करने में उसे कोई परेशानी नहीं हुई। लुइस के अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से शेरफाने रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। हालांकि, श्रीलंका ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। आखिरी मैच को जीत विंडीज ने अपनी लाज बचाई।

यह भी पढ़ें- SL vs WI 2nd T20I: श्रीलंका ने डेब्यूटेंट के सहारे वेस्टइंडीज को पटका, निसलंका ने भी लूटी महफिल

लुइस ने मचाई तबाही

मुश्किल लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। ब्रेंडन किंग 16 रन बनाकर अशिता फर्नांडो का शिकार बने। वह 19 गेंदों पर 16 रन ही बना पाए। कप्तान शाई होप भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। यहां मैच वेस्टइंडीज की गिरफ्त से जाता दिख रहा था लेकिन लुइस और रदरफोर्ड ने फिर जोरदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन साझेदारी करते हुए 45 गेंदों पर 88 रन बना टीम को जीत दिलाई। लुइस ने तीन साल बाद अपना पहला वनडे मैच खेला है और आते ही जमकर तूफान खड़ा कर दिया।

श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशंका ने और फर्नांडो ने एक-एक विकेट लिए। श्रीलंका ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी लुइस को शांत नहीं रख सका। उनकी बैटिंग देख रदरफोर्ड का भी आत्मविश्वास जागा और उन्होंने भी तेजी से रन बनाए।

निसंका और मेंडिस की पारी बेकार

इससे पहले श्रीलंका के लिए पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जमाए। पाथुम निसंका ने 62 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। मेंडिस ने भी 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 22 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का मारा। अविश्का फर्नांडो ने 50 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। कप्तान असालंका ने तीन गेंदों पर छह रन बनाए। कामिंडु मेंडिस का खाता तक नहीं खुला।

यह भी पढ़ें- Sanath Jayasuriya: श्रीलंका को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे सनथ जयसूर्या? बोर्ड ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।