Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

SL vs IND Highlights: सुपर ओवर में जीता भारत, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने लिए दो-दो विकेट

SL vs IND 3rd T20I: भारत ने सुपर में श्रीलंका को हराकर तीन टी20I मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। सुपर में श्रीलंका मात्र दो रन ही बना सकी थी। भारत ने आसानी से मैच जीत लिया। सूर्यकुमार ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

By Umesh Kumar Tue, 30 Jul 2024 11:54 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SL vs IND 3rd T20I Live Score: श्रीलंका और भारत के बीच का आखिरी टी20I मैच पल्लेकेले में खेला गया। भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर क्लीन स्वीप किया। 19वें ओवर में रिंकू सिंह और 20वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने दो-दो विकेट लेकर मैच पलट दिया।

बारिश चलते टॉस में देरी हुई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुश्किल पिच पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 137 रन बनाए। गिल ने 39 रन तो रियान पराग ने 26 रन बनाए। अंत में सुंदर ने 25 रन की पारी खेली। महेश तीक्षणा ने तीन विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने बढ़िया शुरुआत की। मेंडिस और निसांका ने मिलकर 58 रन की साझेदारी की। 100 के स्कोर तक श्रीलंका ने एक ही विकेट गंवाया था, लेकिन 110 पर दूसरा और 117 पर तीसरा और चौथा विकेट गंवाया।

132 तक पहुंचते-पहुंचते 8 विकेट गिर गए। कुसल मेंडिस ने 43 रन और कुसल परेरा ने 46 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह और सूर्यकुमार ने एक ही ओवर में दो-दो विकेट लेकर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।  

सुपर ओवर में जीता भारत

सुपर में भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने चार फेंकी। पहली वाइड रही। दूसरी पर एक रन मिला। अगली दो गेंद पर दो विकेट गिरे। भारत को जीत के लिए तीन रन बनाने थे। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए और कप्तान ने चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया।

आखिरी टी20I मैच के लिए प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद

श्रीलंका : पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), चामिंदु विक्रमासिंघा, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, मथिशा पथिराना, असिता फर्नांडो, रमेश मेंडिस

30 Jul 202411:54:40 PM
SL vs IND Live Score: सुपर ओवर में जीता भारत

 सुपर ओवर में भारत को जीत के  लिए तीन रन बनाने थे। सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया। भारत ने श्रीलंका पर क्लीन स्वीप किया। 

30 Jul 202411:47:03 PM
SL vs IND Live Score: सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए दो रन

 सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने चार गेंद फेंकी। पहली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी और चौथी गेंद पर दो विकेट गिरे। भारत को जीत के लिए मात्र 3 रन बनाने हैं। 

30 Jul 202411:39:09 PM
SL vs IND Live Score: सुपर ओवर में पहुंचा मैच

 श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर किया। इस ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया। आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो रन लिए और मैच सुपर ओवर में पहुंचा। 

30 Jul 202411:25:38 PM
SL vs IND Live Score: रिंकू सिंह को मिला पहला टी20I विकेट

 सूर्यकुमार ने रिंकू सिंह को गेंद थाई और रिंकू ने कुसल परेरा को आउट कर पहली टी20I विकेट हासिल की। भारत अभी जीत के लिए लड़ रहा है। इसी ओवर में रिंकू ने मेंडिस को आउट किया। अब श्रीलंका को 6 गेंद पर 6 रन चाहिए।

30 Jul 202411:14:52 PM
SL vs IND Live Score: हैट्रिक से चूके सुंदर

 जीत की दहलीज पर खड़ी श्रीलंका को तीन बड़े झटके लगे। पहले सेट बल्लेबाज मेंडिस आउट हुए। फिर सुंदर ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच में रोमांच बढ़ा दिया। सुंदर ने पहले हसरंगा और फिर कप्तान असलंका को आउट किया। 

17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 117/4

30 Jul 202410:55:24 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका टीम के 100 रन पूरे

 श्रीलंका टीम ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। परेरा और मेंडिस अभी भी क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने एक ही विकेट खोया है। श्रीलंका धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ रहा है। परेरा 38 रन और मेंडिस 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 108/1

30 Jul 202410:41:19 PM
SL vs IND Live Score: भारत मैच पलटने के लिए विकेट की तलाश

 भारत को मैच पलटने के लिए जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे। कुसल मेंडिस और परेरा श्रीलंका का स्कोर बोर्ड चला रहे हैं। मेंडिस 32 रन और परेरा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 74/1

30 Jul 202410:33:26 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका का गिरा पहला विकेट

 भारत को पहली सफलता मिल गई है। पथुम निसांका 26 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस अभी क्रीज पर हैं। कुसल परेरा क्रीज पर आए हैं। रवि बिश्नोई ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 

30 Jul 202410:16:39 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने पकड़ी रफ्तार

 दो ओवर के बाद श्रीलंका ने रफ्तार पकड़ ली है। खलील के एक ओवर में निसांका ने तीन चौके लगाए। निसांका और मेंडिस आराम से खेल रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। संजू सैमसन ने एक छोड़ दिया है। निसांका 21 रन और मेंडिस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 30/0 

30 Jul 202410:00:35 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

 भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने धीमी शुरुआत की है। पहले दो ओवर में मात्र चार रन बने। खलील और सिराज ने विकेट टू विकेट गेंदबाजी की। 

2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 4/0

30 Jul 20249:51:04 PM
SL vs IND Live Score: भारत की पारी 137 पर समाप्त

 भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 137 रन बनाए। गिल ने 39 रन की पारी खेली। अंत में सुंदर ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। तीक्षणा ने तीन विकेट चटकाए।

30 Jul 20249:26:09 PM
SL vs IND Live Score: भारत का गिरा सातवां विकेट

 भारत ने सातवां विकेट गंवा दिया है। रियान पराग भी पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर सुंदर और बिश्नोई मौजूद हैं।

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 120/7

30 Jul 20249:16:27 PM
SL vs IND Live Score: भारत को लगा छठा झटका

 भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। सेट बल्लेबाज शुभमन गिल 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह स्टंप आउट हुए। वानिंदु हसरंगा को विकेट मिला। 

30 Jul 20249:05:26 PM
SL vs IND Live Score: शुभमन गिल और रियान पर बड़ी जिम्मेदारी

 पांच विकेट खोने के बाद शुभमन गिल और रियान पराग टीम को वापसी कराने की कोशिश कर रहे हैं। शुभमन गिल और रियान पराग के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल 32 रन और पराग 12 बनाकर खेल रहे हैं। 

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 81/5

30 Jul 20248:48:42 PM
SL vs IND Live Score: 48 रन पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

 शिवम दुबे 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह विकेटकीपर द्वारा लपके गए। दुबे ने 14 गेंद का सामना किया। रियान पराग क्रीज पर आए हैं। 

30 Jul 20248:33:01 PM
SL vs IND Live Score: भारत ने गंवाया सूर्यकुमार का विकेट

 भारत ने सूर्यकुमार का विकेट गंवा दिया है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह बाउंड्री पर लपके गए। फाइन लेग की दिशा में हवाई स्वीप लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद गई सीधे लांग लेग के फील्डर के पास गई। धीमी गति से की गई गेंद पर फंस गए सूर्या। सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 30/4

30 Jul 20248:28:45 PM
SL vs IND Live Score: पांच ओवर का खेल समाप्त

 पांच ओवर का मैच समाप्त हो गया है। क्रीज पर शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार मौजूद हैं। फिलहाल भारत की स्थिति खराब है। गिल 9 रन और सूर्या 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 28/3

30 Jul 20248:19:12 PM
SL vs IND Live Score: 14 के स्कोर पर गंवाया तीसरा विकेट

 भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। रिंकू सिंह आए और गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

भारत का स्कोर 3.1 ओवर के बाद- 14/3

30 Jul 20248:17:27 PM
SL vs IND Live Score: संजू सैमसन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

 संजू सैमसन इस मैच में भी बिना खाता लौट गए। विक्रमासिंघा ने उनका विकेट लिया। विक्रमासिंघा को पहली अंतरराष्ट्रीय विकेट मिली। 

30 Jul 20248:11:40 PM
SL vs IND Live Score: भारत को लगा पहला झटका

 भारत ने पहला विकेट खो दिया है। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बने। संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। 

30 Jul 20247:48:38 PM
SL vs IND Live Score: भारतीय टीम में चार बदलाव

 भारतीय प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए गये हैं। ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है। 

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (सी), संजू सैमसन (डब्ल्यू), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद

30 Jul 20247:44:01 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

 आखिरी टी20I मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत लिया है। कप्तान असलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

30 Jul 20247:42:30 PM
SL vs IND Live Score: कट सकता है संजू सैमसन का पत्ता

 भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में आज संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है। शुभमन गिल को हेड कोच गौतम गंभीर 

30 Jul 20247:14:33 PM
SL vs IND Live Score: नई पिच पर खेला जाएगा मैच

 आज नई पिच पर मुकाबला खेला जाएगा, पिछले मैच में पहले मैच वाली पिच ही उपयोग में लायी गई थी। ओवरों की कटौती नहीं की गई है।

30 Jul 20247:10:55 PM
SL vs IND Live Score: जल्द शुरू होगा मुकाबला

 अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया। 7ः40 बजे टॉस होगा और 8 बजे से फटाफट क्रिकेट का मुकाबला शुरू होगा।  

30 Jul 20247:04:06 PM
SL vs IND Live Score: गंभीर और गिल में चर्चा

 गिल इस समय मैदान में गंभीर के साथ चर्चा कर रहे हैं। क्या वह चोट से उबर चुके हैं? पिछले मैच में सैमसन को उनकी जगह पर मौका मिला था।

30 Jul 20246:59:02 PM
SL vs IND Live Score: वनडे के लिए श्रीलंका टीम का एलान

 भारत के साथ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का एलान कर दिया है। अकिला धनंजय और चामिका करुणारत्ने की टीम में वापसी हुई है। वहीं निशान मधुशंका को वनडे टीम में जगह मिली है।

30 Jul 20246:53:56 PM
SL vs IND Live Score: अंपायर्स के साथ चर्चा जारी

 मैदान से लगभग सभी कवर्स हटाए जा चुके हैं और इस समय सनत जयसूर्या अंपायर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं।

30 Jul 20246:42:26 PM
SL vs IND Live Score: टॉस में देरी

 बारिश के चलते अभी मैच नहीं शुरू हो सका है। आउट फील्ड को सुखाया जा रहा है। मैच को शुरू होने में अभी देरी है। 

🚨 Update from Pallekele 🚨

The toss in the 3rd T20I has been delayed due to wet outfield.

Stay tuned for further updates.

Follow the Match ▶️ https://t.co/UYBWDRh1op#TeamIndia | #SLvIND

— BCCI (@BCCI) July 30, 2024
30 Jul 20246:32:58 PM
SL vs IND Live Score: पल्लेकेले में बारिश ने डाला खलल

 पल्लेकेले में बारिश हो रही थी। हालांकि, बारिश रुक चुकी है। फील्ड से कवर भी हटा लिए गए हैं। टॉस में अभी भी देरी होगी। आउट फील्ड सूखा नहीं है। 

30 Jul 20245:56:10 PM
SL vs IND Live Score: क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत

 आखिरी टी20I मैच में भारत क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा। पहले दो मैच में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us