विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs SL: सऊद शकील फिर शतक से चूके, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट हुआ ड्रॉ

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:59 PM (IST)

सऊद शकील दूसरी पारी में भी शतक लगाने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने अपनी पारी से यह सुनिश्चित किया की मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो।

सऊद शकील फिर शतक से चूके

सऊद शकील फिर शतक से चूके

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, रावलपिंडी। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान के सऊद शकील दूसरी पारी में शतक से चूक गए। उनकी 97 रन की शानदार पारी ने श्रीलंका की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और मैच ड्रॉ रहा।

सीरीज का दूसरा टेस्ट मंगलवार से रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहली पारी 434/9 रन पर घोषित की थी। शकील ने उसमें 93 रन बनाए थे। आखिरी दिन उन्होंने 210 गेंदों का सामना किया और लगभग पूरे समय क्रीज पर डटे रहे। पाकिस्तान का स्कोर आठ विकेट पर 284 रन और कुल बढ़त 272 रन होने पर खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और मैच ड्रा घोषित हुआ।

शकील हो गए बोल्ड

शकील लाहिरू कुमारा की गेंद पर बोल्ड हुए। खराब मौसम और बादलों के बीच श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने पहले सत्र में पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोरकर स्कोर 125/5 कर दिया।

शकील ने संयम से खेलते हुए गाजी गोरी (35) के साथ 92 रन जोड़े। इस साझेदारी ने पाकिस्तान को हार से बचाया। श्रीलंका के मिलन रत्नायके ने तीन, जबकि फर्नांडो और कुमारा ने दो-दो विकेट लिए। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा और आखिरी टेस्ट 17 नवंबर से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान से पिछली खिताबी हार का बदला लेने उतरेगा भारत, 9वीं ट्रॉफी पर होगी लक्ष्य रायचंदानी की सेना की नजर

यह भी पढ़ें- शून्य पर आउट होने का गम भुलाकर विराट कोहली ने जीता फैंस का दिल, मैट हेनरी को मैच के बाद दिया स्पेशल गिफ्ट- Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।