IND vs PAK: पाकिस्तान से पिछली खिताबी हार का बदला लेने उतरेगा भारत, 9वीं ट्रॉफी पर होगी लक्ष्य रायचंदानी की सेना की नजर
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल शनिवार को होगा, जहां लक्ष्य रायचंदानी के सेना की नजर 9वीं ट्रॉफी जीतने पर होगी।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, अल अमेरात। भारत को अगर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के विरुद्ध शनिवार को होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, जिसमें आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी।
पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। भारतीय टीम की निगाह उस हार का बदला चुकता करने और नौवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी।
आर्यवीर सहवाग पर होगी जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय प्रारंभिक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
मजबूत कद-काठी वाले तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है। लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़, मध्य क्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत और वीके विनीत जैसे खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है।
हालांकि, रायचंदानी और राजपूत ने एक-एक अच्छी पारियां खेली हैं। राजपूत ने जहां ग्रुप चरण में पाकिस्तान के विरुद्ध शतक बनाया था, वहीं रायचंदानी ने अफगानिस्तान के विरुद्ध सेमीफाइनल में 93 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में विनीत ने भी अर्धशतक बनाया था। जहां तक भारतीय गेंदबाजी का सवाल है तो अभी तक सूद ने ही अधिकांश जिम्मेदारी संभाली है।
सूद को स्पिनरों राजपूत और मनल चौहान से और अधिक सहयोग की जरूरत होगी। इन दोनों ने अभी तक पांच-पांच विकेट लिए हैं, लेकिन उनमें से तीन विकेट एक ही मैच में आए हैं।
पाकिस्तान के लिए उस्मान खान (238 रन) और तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह (11 विकेट) शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। लीग चरण में भारत के विरुद्ध शतक लगाने वाले हमजा जहूर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। रिजवानुल्लाह के अलावा पाकिस्तान के पास मोहम्मद सैयाम (08 विकेट) और अली रजा (06 विकेट) जैसे अच्छे गेंदबाज भी हैं।
भारत-पाकिस्तान का स्क्वाड
भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, ईशान सूद।
पाकिस्तान अंडर-19: फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, उस्मान खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, नकाब शफीक, हमजा जहूर, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, अब्दुल कादिर।
यह भी पढ़ें- शून्य पर आउट होने का गम भुलाकर विराट कोहली ने जीता फैंस का दिल, मैट हेनरी को मैच के बाद दिया स्पेशल गिफ्ट- Video
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'डक' पर आउट होने के बाद शर्मनाक लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1, रोहित शर्मा भी नहीं हैं पीछे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।