विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: 'डक' पर आउट होने के बाद शर्मनाक लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1, रोहित शर्मा भी नहीं हैं पीछे

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:27 PM (IST)

रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे बेहद निराशाजनक रहा। दोनों ही शून्य पर आउट हुए।

रोहित-कोहली शर्मनाक लिस्ट में मौजूद

रोहित-कोहली शर्मनाक लिस्ट में मौजूद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। दोनों ही बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इस दौरान वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए।

कोहली अपने वनडे करियर में 20वीं बार शून्य पर आउट हुए। इसी के साथ उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर की इस अनचाहे लिस्ट में बराबरी कर ली। सचिन भी अपने 463 मैचों के करियर में 20 बार डक पर आउट हुए हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। रोहित 18वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि हरभजन 17 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

मैट हेनरी के गेंदबाजी का रो-को के पास नहीं था जवाब

भारतीय टीम को मैच में 334 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों से बड़ी पारी की उम्मीद थी। मगर हेनरी ने दोनों को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया।

हेनरी ने रोहित को पहली ही गेंद पर एक बेहतरीन आउटस्विंग गेंद से चलता किया। रोहित गेंद को समझ नहीं पाए, उनको लगा गेंद अंदर की तरफ आएगी।

उन्होंने बल्ले का मुख ऑन साइड की तरफ मोड़ा। लेकिन गेंद बाहर की तरफ निकल गई और उनके बल्ले का किनारा लगकर पहली स्लिप की तरफ गया, जहां फिन एलन ने आसानी से कैच लपक लिया।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट कोहली के लिए हेनरी ने अलग प्लान बनाया। उन्होंने कोहली को शुरूआती तीन गेंदें बाहर की तरफ निकाली। मगर चौथी गेंद उन्होंने इन-स्विंग डाल दी, जिससे कोहली चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। इसी के साथ उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

वनडे में सबसे ज्याद बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

रैंक

खिलाड़ी

डक (शून्य पर आउट)

1

सचिन तेंदुलकर

20

1

विराट कोहली

20

3

जवागल श्रीनाथ

19

4

अनिल कुंबले

18

4

युवराज सिंह

18

4

रोहित शर्मा

18

7

हरभजन सिंह

17

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।