IND vs NZ: भारत को चौथे वनडे में मिली शर्मनाक हार, रोहित-विराट सहित ये 5 खिलाड़ी साबित हुए टीम इंडिया के लिए 'विलेन'
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत को 244 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जहां टीम इंडिया 89 रनों पर ऑलआउट हो गई।

रोहित शर्मा-विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को 244 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 89 रनों पर सिमट गई और भारत को हार मिली। टीम इंडिया ने मैच में फील्डिंग के दौरान भी गलतियां की, जिसकी वजह से कीवी टीम 333 रनों का बड़ा स्कोर बना सकी। आइए जानते हैं कि भारत की इस हार के कौन-से खिलाड़ी जिम्मेदार हैं।
भारत की हार के विलेन-
1. रोहित शर्मा
दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए अब तक न्यूजीलैंड का दौरा अच्छा नहीं गया है। उन्होंने पहली पारी में विल यंग का कैच छोड़ा, जिसके बाद यंग ने शतक लगाया और टीम इंडिया के सामने कीवियों ने 333 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद बल्ले से रोहित कमाल नहीं कर सके। वे पहली गेंद पर ही जीरो पर आउट हो गए। शर्मा ने मैच में दो कैच छोड़े और भारत की हार में से एक कारण ये भी रहा।
2. कुलदीप यादव
स्पिनर कुलदीप यादव को लंबे समय बाद वनडे में मौका दिया गया। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन कुलदीप ने सभी को निराश किया। कुलदीप ने 8 ओवर में 73 रन खर्चे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.10 की रही। कप्तान श्रेयस अय्यर उनसे 10 ओवर भी नहीं करा सके। उनके महंगे स्पेल की वजह से कीवियों ने बड़ा स्कोर बनाया।
3. ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी ये मुकाबला अच्छा नहीं रहा। भले ही वे टीम इंडिया के लिए इस मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे लेकिन भारत को बड़ी हार से बचा नहीं सके। किशन ने 27 रनों की पारी खेली। उन्हें शुरुआत मिली लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। इससे पहले उन्होंने विल यंग का कैच भी छोड़ा था। आकिब नबी के उस ओवर में पहले रोहित और फिर अगली ही गेंद पर किशन ने कैच छोड़ दिया, जिससे यंग को दो जीवनदान मिला और उन्होंने शतक लगाया।
4. विराट कोहली
भारत ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली से टीम इंडिया को उम्मीद थी। वे मुश्किल परिस्थितियों में अक्सर रन बनाते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं कर सके। कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए।
5. श्रेयस अय्यर
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर से उम्मीद थी। भारत ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अय्यर से उम्मीद थी कि वे पारी को संभालेंगे लेकिन वे पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस दौरे पर अब तक उनका भी बल्ला नहीं चला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।