विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पिच बिल्कुल बदल गई', न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने नहीं मानी खिलाड़ियों की गलती

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:44 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में मिली 244 रनों की करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच में बदलाव और बल्लेबाजी की गलतियों को हार का कारण बताया।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के कारणों पर बात की है। अय्यर का मानना है कि दूसरी पारी में पिच बिल्कुल अलग थी। उन्होंने ये भी माना कि बल्लेबाजी में कुछ गलतियां हुई, जबकि उन्होंने कैच छोड़ने को लेकर भी बात की। भारत ने पारी की शुरुआत में ही दो कैच टपका दिए थे।

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने विल यंग का आसान कैच छोड़ा था और उन्होंने बाद में शतक लगाकर टीम को 333 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम मुकाबले में मात्र 89 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया को 244 रनों से हा मिली। भारत की वनडे में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है। टीम की हार के बाद अय्यर ने उसके कारण गिनाए हैं।

श्रेयस अय्यर ने बताया टीम इंडिया के हार का कारण

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अय्यर ने पिच को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये हमारे लिए बहुत मुश्किल रहा। पहली और दूसरी इनिंग में पिच में बहुत बड़ा अंतर था। हेनरी ने सही एरिया में गेंदबाजी की, जिसका उन्हें क्रेडिट भी मिलना चाहिए। मुझे लगता है कि हमने पहली पारी में सब कुछ किया। जिस तरह से खेल रहे थे, उससे हमें लगा कि विकेट अच्छा है। उन्होंने 330 रन बनाए। जाहिर है कुछ कैच छूटे लेकिन गेम में ऐसा होता रहता है।"

अय्यर ने आगे कहा, "जब हम ड्रेसिंग रूम में गए, तो वहां हमने सोचा कि हम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। हालांकि, जिस तरह से गेंद अंदर और बाहर सीम कर रही थी, आप अंदर से सोचकर नहीं आ सकते कि मैं इस तरह खेलूंगा। अगर आप विकेट देखेंगे, तो किसी ने भी अपना विकेट गंवाया नहीं है। सभी अच्छी गेंदें थीं। इस मैच को भूलना जरूरी है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में क्या गलत हुआ, इसको लेकर विचार करना जरूरी है।"

भारत को मिली वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ विल यंग (125) के शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया मात्र 89 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की रनों के लिहाज से ये वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले श्रीलंका ने 2000 में 245 रनों से भारत को हराया था।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मैट हेनरी ने भारत को किया 'शर्मसार', टीम इंडिया को वनडे इतिहास की मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 'रो-को' के साथ 16 सालों बाद हुआ ऐसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।