विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: मैट हेनरी ने भारत को किया 'शर्मसार', टीम इंडिया को वनडे इतिहास की मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:59 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

मैट हेनरी

मैट हेनरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैट हेनरी की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने बे ओवल में घुटने टेक दिए। टीम इंडिया को चौथे वनडे मैच में 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में भी वापसी कर ली है। ब्लैक कैप्स के लिए हेनरी से पहले विल यंग और टिम सीफर्ट ने कमाल की बल्लेबाजी की। यंग ने शतक लगाया, जबकि सीफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली।

कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 333 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। हेनरी ने आग उगलती गेंदबाजी और भारतीय बल्लेबाज उनके सामने सरेंडर करते चले गए। भारत की वनडे में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है।

विल यंग और टिम सीफर्ट की कमाल की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज के रूप में बैटिंग करने आए विल यंग और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। सीफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी की, जबकि यंग शुरुआत में डटे रहे। सीफर्ट 58 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन यंग ने शानदार बैटिंग जारी रखी।

विल यंग ने ठोका शतक

दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन यंग एक छोर पर डटे रहे और अपने शॉट्स खेलते रहे। उन्होंने 88 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। इस सलामी बल्लेबाज ने 108 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी के दम पर ही कीवी टीम 333 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी। भारत के लिए आकिब नबी गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और नमन धीर को भी एक-एक सफलता मिली।

रोहित, विराट और अय्यर का नहीं खुला खाता

न्यूजीलैंड के 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने पहली गेंद पर ही रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद हेनरी ने पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को भी जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी गोल्डन डक पर आउट हो गए। हेनरी ने उन्हें भी मैदान से बाहर भेज दिया।

मैट हेनरी ने लिए छह विकेट

हेनरी भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बनकर आए। उन्होंने मुकाबले में छह विकेट अपने नाम किए। हेनरी ने 9.4 ओवरों में 27 रन खर्च करते हुए छह भारतीय बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले। हेनरी के लिए अलावा मैथ्यू फिशर ने तीन विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन को भी एक सफलता मिली।

भारत की शर्मनाक हार

334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 89 रनों पर सिमट गई। भारत को मैच में 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वनडे इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की ये दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले श्रीलंका ने 2000 में शारजाह में खेले गए एक मैच में भारत को 245 रनों से हराया था।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 'रो-को' के साथ 16 सालों बाद हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा ने दिखाई 'चीते' जैसी फुर्ती, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच - Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।