विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: चौथे वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 'रो-को' के साथ 16 सालों बाद हुआ ऐसा

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:32 PM (IST)

माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शर्मनाक शुरुआत की, जहां पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए।

रोहित शर्मा-विराट कोहली

रोहित शर्मा-विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने शर्मनाक शुरुआत की। भारतीय टीम एक भी रन नहीं बना सकी और तीन विकेट गंवा दिए। इसी के साथ भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुकाबले के पहले ओवर में ही भारत ने तीन विकेट गंवाए और तीनों बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसी के साथ टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास के 52 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है। कीवी टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने आग उगलती गेंदबाजी की, जिसकी तपिश के सामने भारतीय बल्लेबाज नहीं टिक सके और पहले ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए।

भारत के तीन बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर आए। उन्होंने पहली गेंद पर स्ट्राइक ली। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी पहले ओवर में बॉलिंग करने आए। उन्होंने रोहित को पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया। हेनरी की गेंद में अतिरिक्त उछाल लिया, जिससे रोहित हक्के-बक्के रह गए और स्लिप में खड़े फिन एलन ने उनका कैच लपक लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरी ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। अंदर आती हुई गेंद को कोहली समझ नहीं सके और जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

भारतीय टीम के 52 सालों के वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब बोर्ड पर एक भी रन नहीं बने और टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए हों। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। इसके अलावा भारत दुनिया की पांचवीं टीम बन गया है, जिन्होंने बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए हैं।

बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवाने वाली टीमें-

  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, 1983 वर्ल्ड कप
  • पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 1997
  • बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, 2003 वर्ल्ड कप
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, 2026, मीरपुर
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2026, माउंट माउंगानुई

रोहित-विराट के साथ 16 सालों बाद हुआ ऐसा

भारत के लिए वनडे में खेलते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में ये दोनों दिग्गज जीरो पर आउट हुए थे।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा ने दिखाई 'चीते' जैसी फुर्ती, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच - Video

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, विकेट मिलते ही अपना आपा खो बैठे गुरनूर बराड़; कोहली ने शांत कराया माहौल - Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।