IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, विकेट मिलते ही अपना आपा खो बैठे गुरनूर बराड़; कोहली ने शांत कराया माहौल - Video
माउंट माउंगानुई में भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे में गुरनूर बराड़ ने टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद आक्रामक जश्न मनाया। विराट कोहली ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया।

गुरनूर बराड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच शुरू हुआ, तो यहां पर तेज धूप खिली हुई थी। मैदान पर गर्मी थी और पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम को तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने पहली सफलता दिलाई और इसके बाद उनके अंदर भी गर्मी दिखी। उन्होंने टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद जोरदार जश्न मनाया।
बराड़ ने अपनी पेस और बाउंसर ने कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। बे ओवल में भी सीफर्ट उनकी बाउंसर नहीं खेल सके और आउट हो गए। टीम इंडिया को विकेट की तलाश थी और बराड़ ने वही कर दिखाया। जब वे सीफर्ट से भिड़ने लगे, तो विराट कोहली ने बीच-बचाव किया और अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी।
गुरनूर बराड़ ने दिखाया आक्रामक रूप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने शानदार शुरुआत की। विल यंग और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। इसके बाद 12वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए बराड़ ने अर्धशतक लगा चुके सीफर्ट को अपना शिकार बनाया। सीफर्ट को आउट करने के बाद बराड़ आक्रामक जश्न मनाते हुए दिखे। वे कीवी बल्लेबाज के मुंह के पास चले गए, जिससे सीफर्ट भी नाराज थे।
वे भी बराड़ से भिड़ने वाले थे लेकिन तभी विराट कोहली बचाव के लिए आए और बराड़ को दूर खींच ले गए। ये हैरान करने वाला पल था क्योंकि कोहली का खिलाड़ियों के साथ आक्राकम रुख रखना इतिहास रहा है। हालांकि, यहां पर वे मामले को शांत कराते दिखे। यहां तक कि कमेंटेटर्स ने भी कोहली के इस रूप को लेकर हैरानी जताई।
यहां पर देखें वीडियो-
Gurnoor and Seifert aren't holding back! 👀🔥 Watch the #NZvsIND 4th ODI LIVE NOW on #SonyLIV and #SonySportsNetwork 📺 https://t.co/tDpeY1Rlcr
— Sony LIV (@SonyLIV) November 13, 2026
अंपायर ने दिया दखल
बराड़ के आक्रामक जश्न के बाद अंपायर भी उनके पास आए। वे भारतीय तेज गेंदबाज से कुछ बात कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वे इस पेसर को चेतावनी दे रहे थे और इस तरह के जश्न से बचने के लिए कह रहे थे। बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में तीन, जबकि दूसरे मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे, जहां उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।