विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा ने दिखाई 'चीते' जैसी फुर्ती, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच - Video

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:02 AM (IST)

39 साल के रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में शानदार डाइविंग कैच लपककर फिन एलन को आउट ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं। इतनी उम्र में भी मैदान पर उनकी फुर्ती कम होती नहीं दिख रही है। दूसरे वनडे मैच के बाद अब चौथे मैच में भी रोहित ने एक कमाल का कैच लपका है और अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों का करारा जवाब दिया है। रोहित, जो अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, उनकी बढ़ती उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

हिटमैन का बल्ला भले ही न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक नहीं चला है लेकिन उन्होंने फील्ड पर कुछ अद्भुत कारनामा किया है। रोहित ने फिन एलन का शानदार कैच लपका, जिसकी वजह से भारतीय टीम को विकेट मिला। एलन खतरनाक दिख रहे थे और उनका विकेट टीम इंडिया के लिए जरूरी हो गया था क्योंकि वे विल यंग के साथ मिलकर कीवी टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे। हालांकि, रोहित के कैच ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

रोहित शर्मा का शानदार कैच

दरअसल, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 31वें ओवर में गेंद ऑलराउंडर अक्षर पटेल को थमाई। पटेल पर भारत को विकेट दिलाने की जिम्मेदारी थी क्योंकि विल यंग और फिन एलन तेजी से रन बना रहे थे। 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलन ने शॉर्ट कवर पर एक शॉट खेला। गेंद वहां पर खड़े रोहित शर्मा के पास गई। उन्होंने अपने दाहिने तरफ डाइव लगाते हुए एक शानदार कैच लपका और एलन की पारी खत्म हो गई।

रोहित के इस कैच की तारीफ कमेंटेटर्स भी करते हुए दिखाई दिए। साथ ही हिटमैन ने अपनी फिटनेस भी दिखाई और बताया कि वे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। एलन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 30 गेंदों पर 41 रन बना चुके थे लेकिन शर्मा के कैच से उनकी पारी समाप्त हो गई।

यहां पर देखें वीडियो-

 

विल यंग का शतक

कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग को दो मौके मिले और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। यंग ने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार बैटिंग की और शतक लगाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 125 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

 यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, विकेट मिलते ही अपना आपा खो बैठे गुरनूर बराड़; कोहली ने शांत कराया माहौल - Video

यह भी पढ़ें- 'वह 100 प्रतिशत गलत है और बकवास कर रहा', सैंडपेपर गेट पर उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर भड़के पैट कमिंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।