विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वह 100 प्रतिशत गलत है और बकवास कर रहा', सैंडपेपर गेट पर उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर भड़के पैट कमिंस

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:20 AM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर गेट मामले पर किए गए खुलासों को सिरे से खारिज कर ...और पढ़ें

पैट कमिंस

पैट कमिंस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर गेट मामले पर किए गए खुलासों को सिरे से खारिज कर दिया है। कमिंस ने अपने पूर्व टीममेट को 100 प्रतिशत गलत बताया। ख्वाजा अपनी किताब सब्र को लेकर हाल ही में चर्चा में रहे हैं। उन्होंने किताब लॉन्च से पहले 2018 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा गेंद से छेड़छाड़ के विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया।

ख्वाजा ने आरोप लगाया कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था कि केपटाउन में होने वाले टेस्ट मैच में सैंडपेपर का इस्तेमाल होगा। उन्होंने इससे आगे बढ़ते हुए बताया था कि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के इन आरोपों को कई दिग्गजों ने इनकार कर दिया है और इसे पूरी तरह से गलत बताया है। अब कमिंस ने भी ख्वाजा को गलत बताया है।

पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा को दी सलाह

पैट कमिंस ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए ख्वाजा को गलत बताया। उन्होंने कहा, "उस्मान मेरे दोस्त हैं लेकिन दोस्त एक-दूसरे के निजी जिंदगी को लेकर इतना कैजुअल नहीं होते हैं। अपनी किताब में उन्होंने मेरी जिंदगी और कई खिलाड़ियों की जिंदगी पर बात की है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को लेकर वो थोड़ा कैजुअल रहा है।"

कमिंस ने ये भी बताया कि ख्वाजा को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन ऐसे आरोप लगाने की जिम्मेदारी होती है। इस तरह के आरोप दूसरों की जिंदगी पर असर डालते हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने जो कहानी बताई है, मैं उसका सपोर्ट करता हूं। मुझे खुशी है कि उन्हें लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, हमें उन चीजों के लिए जिम्मेदार होना होगा, जो हम कहते हैं और करते हैं।"

कमिंस ने ख्वाजा को बताया गलत

कमिंस ने इससे साफ तौर पर इनकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबजों को सैंडपेपर गेट मामले को लेकर सारी जानकारी थी। उन्होंने कहा, "वे कहते हैं कि हम सभी इसके बारे में जानते हैं। अगर उनका मतलब है कि हमें पता था कि मैदान पर सैंडपेपर फेंका जाएगा, तो वे 100 प्रतिशत गलत हैं। उनका कहना है कि दूसरे लोग गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जो पूरी तरह से बकवास है।"

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें- 44 की उम्र में नई शुरुआत, लंकाशायर ने दिखाया बाहर का रास्ता तो जेम्स एंडरसन ने इस काउंटी टीम का थामा हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।