शून्य पर आउट होने का गम भुलाकर विराट कोहली ने जीता फैंस का दिल, मैट हेनरी को मैच के बाद दिया स्पेशल गिफ्ट- Video
विराट कोहली ने अपने अंदाज से सभी फैंस का दिल जीत लिया है। मैच के बाद उन्होंने शून्य पर आउट करने वाले मैट हेनरी को खास तोहफा दिया है।
-1794573021420_m.webp)
कोहली ने हेनरी को दिया स्पेशल गिफ्ट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को मैट हेनरी ने शुक्रवार को चौथे वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से क्लीन बोल्ड कर दिया था। कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। मगर कोहली ने शून्य पर आउट होने के गम को भुलाकर अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।
कोहली ने खेल भावना की मिसाल देते हुए हेनरी को भारतीय टीम की जर्सी गिफ्ट की, जिसका वीडियो न्यूजीलैंड टीम की आधिकारिक इंस्टाग्राम हैडल द्वारा शेयर किया गया।
View this post on Instagram
हेनरी का शानदार प्रदर्शन
हेनरी का मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। हेनरी ने पहले ही ओवर में भारत को तीन बड़े झटके दिए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरी ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं कोहली को पवेलियन भेजने के बाद अगली ही गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट चटका दिया।
हेनरी ने इसके अलावा, ईशान किशन, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ को भी आउट किया। उन्होंने 27 रन देकर कुल छह विकेट झटके। हेनरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफद मैच चुना गया था।
हालांकि, कोहली ने खुद के प्रदर्शन और टीम की हार को भुलाते हुए खेल भावना का सुंदर मिसाल दिया और हेनरी को उनके यादगार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की स्पेशल जर्सी गिफ्ट कर दी।
भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग के 125 रनों की शानदार पारी की वजह से भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 89 रनों पर सिमट गई।
भारत को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की ये वनडे इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। उसकी सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी, जब शारजाह में भारत को 245 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
इस हार के बावजूद, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। उसके पास अभी सीरीज जीतने का एक और मौका होगा, जब दोनों टीमें इसी मैदान पर रविवार को भिड़ेंगी।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'डक' पर आउट होने के बाद शर्मनाक लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1, रोहित शर्मा भी नहीं हैं पीछे
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 244 रनों की हार के बाद फूटा गौतम गंभीर का गुस्सा, बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी; बोले- 'क्रीज पर अटक गए'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।