विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया, WTC में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:09 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए, जिससे साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर टॉप पर भी कब्जा कर लिया है।

साउथ अफ्रीका के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 12 रन का टारगेट था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 1.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 नवंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।

खेल के आखिरी दिन बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी 100/5 से शुरुआत की और पूरी टीम 168 रन पर ढेर हो गई। कगिसो रबाडा ने दोनों पारियों को मिलाकर आठ विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

मैच की पूरी कहानी

बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 400 रन बनाए। तौहीद हृदय (137) और लिटन दास (120) ने शतक जड़ा। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच विकेट चटकाए, वहीं डैन पैटरसन ने चार विकेट अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की पहली पारी के जवाब में मार्केस एकरमैन (157) और रयान रिकेल्टन (102) के शतक की मदद से 557 रन बनाकर पहली पारी में 157 रन की बढ़त हासिल की।

साउथ अफ्रीका के लिए जुबैर हमजा (83), कगिसो रबाडा (72) और टेम्बा बावुमा (68*) ने भी अर्धशतक लगाया। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने चार विकेट चटकाए। 157 रन से पहली पारी में पिछड़ी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 168 रन पर सिमट गई। लिटन दास ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने छह विकेट हासिल किए, वहीं कगिसो रबाडा को तीन सफलता मिली।

WTC प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम का जीत प्रतिशत 75 हो गया है और साउथ अफ्रीका ने टॉप पर मौजूद न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 72.22 है। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 69.23 है। भारतीय टीम 51.52 जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- खामोश हो गया था जब पूरा स्टेडियम, टूट गए थे 140 करोड़ दिल; 3 साल बाद भी नहीं भूला है भारत वो दर्द

यह भी पढ़ें- बॉल टेंपरिंग विवाद ने फिर पकड़ा तूल, कैमरन बैनक्रॉफ्ट के दावों पर पैट कमिंस ने किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।