SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से लिया पहले टेस्ट की हार का बदला, सीरीज 1-1 से की बराबर; बावुमा और यानसेन चमके
South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए रोमांचक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की। इसी ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डोस्क, नई दिल्ली। कप्तान टेंबा बावुमा और मार्को यान के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रनों से हराया। गेबेरहा में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन प्रोटियाज ने जीत हासिल कर सीरीज में जबरदस्त वापसी की। पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन दूसरा मुकाबला अफ्रीका ने जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।
अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में फंसी थी लेकिन बावुमा की शतकीय पारी से मेजबानों ने वापसी की और 425 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में कंगारू टीम पहली पारी में मात्र 99 रनों पर सिमट गई थी। साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन दिया लेकिन दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया 295 रन बना सकी और साउथ अफ्रीका ने मैच को पारी और 31 रनों से अपने नाम कर लिया।
टेंबा बावुमा की शतकीय पारी
साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में एक समय मुश्किल में घिरी थी। मेजबानों ने 110 रनों के स्कोर छह विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान बावुमा और यानसेन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 132 रनों की साझेदारी हुई। यानसेन शतक लगाने से चूक गए और 85 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, बावुमा एक तरफ जमे रहे और उन्होंने लगातार स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।
यानसेन के आउट होने के बाद बावुमा ने साइमन हार्मर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 142 रनों की साझेदारी हुई। हार्मर ने कप्तान का अच्छी तरह से साथ निभाया और 82 रनों की अहम पारी खेली। बावुमा 334 गेंदों पर 179 रन बनाकर आउच हो गए। उनके आउट होने तक अफ्रीका का स्कोर 425/9 था। इसके बाद प्रोटियाज ने पारी घोषित कर दी।
ऑस्ट्रेलिया 99 रनों पर सिमटा
साउथ अफ्रीका के 425 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी ढह गई। यानसेन ने कहर बरपाती गेंदबाजी की और मेहमान टीम को 99 रनों पर समेट दिया। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिया। उनके अलावा कगिसो रबाडा और वियान मिल्डर को दो-दो सफलता मिली, जबकि एनरिक नॉर्ट्जे ने एक विकेट लिया।
ट्रेविस हेड का शतक भी नहीं आया काम
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 99 रनों पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में कुछ बेहतर बल्लेबाजी की। हेड ने 121 रन बनाए लेकिन कंगारू टीम की हार को टाल नहीं सके। साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में एक कम गेंदबाज के साथ खेल रहा था क्योंकि नॉर्ट्जे चोट की वजह से गेंदबाजी नहीं कर सके। दूसरी पारी में रबाडा ने 4, वियान मुल्डर ने 3, साइमन हार्मर ने दो और यानसेन ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 295 रनों पर सिमट गई और इसी के साथ उन्हें पारी और 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
