विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Harry Brook ने दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुभमन गिल से छीना नंबर-1 का ताज

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:30 PM (IST)

Harry Brook Record: श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दोहरा शतक लगाया है। इसी के ...और पढ़ें

हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक लगाया है। इसी के साथ ब्रूक ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा ब्रूक पहले ऐसे इंग्लिश खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले इंग्लैंड के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज था।

ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्राई सीरीज में खेलते हुए दोहरा शतक लगाया। इंग्लिश कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 114 गेंदों पर ये कारनामा कर गिल के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, जो भारतीय कप्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान बनाया था।

हैरी ब्रूक ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए मात्र 114 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने गिल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। गिल ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेलते हुए 117 गेंदों पर दोहरा शतक ईशान किशन को पीछे छोड़ा था। अब ब्रूक ने गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस मामले में नंबर-1 बन गए हैं। ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान 116 गेंदों पर 202 रनों की पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज (गेंद)-

  • हैरी ब्रूक - 114 बनाम श्रीलंका, 2026
  • शुभमन गिल - 117 बनाम वेस्टइंडीज, 2026
  • ईशान किशन - 126 बनाम बांग्लादेश, 2022
  • ग्लेन मैक्सवेल - 128 बनाम अफगानिस्तान, 2023
  • पथुम निसांका - 136 बनाम अफगानिस्तान, 2024

ब्रूक ने स्टोक्स को छोड़ा पीछे

ब्रूक इंग्लैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। इससे पहले अब तक कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज डबल सेंचुरी नहीं जड़ सका था। इंग्लैंड के लिए इससे पहले वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज था। स्टोक्स ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रनों की पारी खेली थी। अब ब्रूक ने स्टोक्स के उस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज-

  • हैरी ब्रूक - 202 बनाम श्रीलंका
  • बेन स्टोक्स - 182 बनाम न्यूजीलैंड
  • जेसन रॉय - 180 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • एलेक्स हेल्स - 171 बनाम पाकिस्तान
  • रॉबिन स्मिथ - 167* बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड सिर्फ भारत से पीछे

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 रनों का विशाल स्कोर बनाया। ये आठवां मौका है, जब इंग्लिश टीम ने इस फॉर्मेट में 400+ का स्कोर बनाया है। वनडे में सबसे अधिक बार 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है। टीम इंडिया ने अब तक नौ बार ऐसा कारनामा किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा हुआ मैच छीन लाए ये 5 'सूरमा', भारत को दिलाई रिकॉर्ड जीत

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सैमसन और नमन धीर के दम पर भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज, न्यूजीलैंड को रौंदकर स्थापित किया नया कीर्तिमान